फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Digvijay Singhs allegation: Modi is like a son who sells the properties of ancestors, taunts Nitish - what is PM material doing in Bihar

दिग्विजय सिंह का आरोप : 'मोदी ऐसे पुत्र की तरह जो पूर्वजों की संपत्तियां बेचता है', नीतीश पर तंज- पीएम मटेरियल बिहार में क्या कर रहे

Thu, 02 Sep 2021 08:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 02 Sep 2021 08:50 PM IST
सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को पटना में पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, विनिवेश, बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र को घेरा। 

 

विज्ञापन
Digvijay Singhs allegation: Modi is like a son who sells the properties of ancestors, taunts Nitish - what is PM material doing in Bihar
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता व मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को यहां पीएम नरेंद्र मोदी व बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। पीएम को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि वह ऐसे पुत्र की तरह हैं, जो पूर्वजों की संपत्तियां बेचता है। वहीं नीतीश कुमार के बारे में कहा कि यदि वे 'पीएम मटेरियल' हैं तो बिहार में क्या कर रहे हैं?

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सूट-बूट की सरकार है। उसकी नीतियां कारपोरेट घरानों पर आधारित हैं। महंगाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर संसद में चर्चा करना चाहती थी, लेकिन जनता के विषयों पर केंद्र सरकार बात करना नहीं चाहती। इसलिए पार्टी ने राज्यों में जनता के बीच जाकर अपनी बात कहने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के अच्छे पीएम कैसे होंगे, जो देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रहे हैं? वे उस पुत्र की तरह हैं जो अपने पूर्वजों की संपत्ति बेच देता है। सरकार राष्ट्रीय संपत्ति का निजीकरण कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के सीएम को लेकर यह कहा
दिग्विजय सिंह ने जदयू द्वारा सीएम नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताने पर ने कहा कि प्रधानमंत्री के मटेरियल अगर नीतीश कुमार होते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्यों होते? जेपी विश्वविद्यालय में राम मनोहर लोहिया और जेपी के विचारों को पाठ्यक्रमों से बाहर कर दिया गया है। यह सब काम भाजपा के इशारों पर हो रहा है। नीतीश कुमार ने समाजवाद का साथ छोड़कर भाजपा का हाथ पकड़ा है।

जगदानंद सिंह के तालिबान वाले बयान का समर्थन
दिग्विजय सिंह ने राजद नेता जगदानंद सिंह के तालिबानी वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ये लोग राजनीति के साथ धर्म पर काम करने वाले हैं। जगदानंद सिंह ने आरएसएस के संबंध में कहा है कि भारत में संघ तालिबानी हैं। उनके इस बयान पर सियासत गर्मा गई है। 


बता दें  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह इसी सिलसिले में पटना पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed