फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   dictatorial BJP government is not allowing me to meet my father Lalu Yadav said tejashwi yadav

तेजस्वी का केंद्र पर आरोप, कहा- तानाशाही भाजपा सरकार बेटे को पिता से नहीं मिलने दे रही 

Sun, 07 Apr 2019 11:04 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
dictatorial BJP government is not allowing me to meet my father Lalu Yadav said tejashwi yadav
नरेंद्र मोदी-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को रांची के रिम्स में इलाजरत अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें लालू से मिलने की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि कल शाम से रांची अस्पताल में इलाजरत अपने पिता से मिलने की प्रतीक्षा में हूं लेकिन तानाशाही भाजपा सरकार नियमानुसार एक बेटे को अपने पिता से मिलने भी नहीं दे रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन



तेजस्वी ने कहा, लालू जी के साथ साजिश की जा रही है। जेल सुरक्षा में और वो भी अस्पताल में इलाजरत रहते उनके कमरे में रोज छापामारी हो रही है। तेजस्वी ने आगे कहा कि दो सप्ताह पहले डॉक्टरों ने जेल अधीक्षक को लालू जी का इको और एक्सरे कराने को कहा था। लेकिन वह इसलिए नहीं हो पा रहा है कि उन्हें दूसरी बिल्डिंग में ले जाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यह अन्याय है। सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। यह सरासर मानवीय मूल्यों का उल्लंघन है।


बता दें कि तेजस्वी यादव शनिवार को रांची के रिम्स में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे थे। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें लालू से मिलने की अनुमति नहीं दी। जिला प्रशासन ने कहा कि तेजस्वी ने आने में काफी देर कर दी। इस वजह से उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर काफी देर तक पुलिस और तेजस्वी बीच कहासुनी चलती रही। अस्पताल प्रशासन के इनकार कर देने के बाद भी तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने की बात पर अड़े रहे। 

वहीं इस पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया था कि रांची जेल प्रशासन तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात नहीं करने दे रहा है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी शनिवार को अपने पिता से मिलने रांची पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि खबर मिल रही है कि प्रशासन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि तेजस्वी ने आने में देर कर दी। ऐसे में उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  

शिवानंद तिवारी ने कहा था कि काफी दिनों के बाद तेजस्वी अपने पिता से मिलने गए हैं। यह बिलकुल तानाशाही और अमानवीय मनोवृत्ति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि एक बेटा अपने पिता से मुलाकात के लिए निर्धारित दिन को भी नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed