फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dengue situation serious in Samastipur; Only 29 patients in government figures, condition of private hospitals

Bihar: समस्तीपुर में डेंगू की स्थिति गंभीर; सरकारी आंकड़े में सिर्फ 29 मरीज, निजी अस्पतालों का हाल डराने वाला

Mon, 25 Sep 2023 03:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Sep 2023 03:09 PM IST
सार

Bihar Dengue: समस्तीपुर में डेंगू के मरीज बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। जबकि सरकारी आंकड़ों में जिले में सिर्फ 29 मरीज दिखाए गए हैं जो कि ठीक हो चुके हैं। वहीं, शहर के डॉ. का दावा है कि उन्होंने एक महीने 250 से ज्यादा डेंगू के केस देखे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Dengue situation serious in Samastipur; Only 29 patients in government figures, condition of private hospitals
अस्पताल में इलाजरत डेंगू के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में डेंगू की स्थिति गंभीर होती जा रही है। निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भड़े पड़े हैं। शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में करीब पांच सौ मरीज डेंगू का इलाज करा रहे हैं। शहर के रामबाबू चौक स्थिति एक निजी अस्पताल में अब भी पांच मरीजों का अस्पताल के वार्ड में उपचार हो रहा है। जबकि डॉ. सोमेंदु मुखर्जी ने बताया कि एक महीने के दौरान उन्होंने 250 से अधिक डेंगू पॉजिटिव केस देखे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा अलग है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में डेंगू के अब तक मात्र 29 रोगी चिह्नित किए गए हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। सभी मरीज अब ठीक हो गए हैं। एक स्वास्थ्य कर्मी समेत कुछ लोगों का उपचार उनके घर पर भी चल रहा है। हालांकि अभी तक जिले में डेंगू से मौत की खबर नहीं है।
विज्ञापन


नया लक्षण लेकर आया है डेंगू
शहर के डॉक्टर सोमेंदु मुखर्जी ने कहा कि इस बार डेंगू का लक्षण बदला हुआ है। इस बार डेंगू के मरीजों को डायरिया के साथ ही सर्दी-खांसी, शरीर में दर्द और आंखों में जलन हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके यहां रोजाना करीब आठ-दस मरीजों में डेंगू के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों के इलाज में दिक्कत इसको लेकर भी है कि समस्तीपुर प्लेटलेट्स नहीं मिल पाते। इससे अगर किसी मरीज के प्लेटलेट्स काफी कम हैं तो उसे पटना भेजना पड़ता है। डा. मुखर्जी ने कहा कि इस समय किसी भी तरह का बुखार हो तो उसे हल्के में नहीं लें, तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर अस्पताल में है डेंगू जांच की व्यवस्था
सदर अस्पताल के एनसीडी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में डेंगू जांच की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी जांच केंद्रों को निर्देश जारी किया गया है कि जिस मरीज की भी वे डेंगू जांच करते हैं। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उस मरीज का ब्लड सैंपल सदर अस्पताल को भेजें। जहां एलाइजा जांच की जाएगी और एलाइजा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे डेंगू का मरीज माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में घबराने वाली स्थिति नहीं है। सभी 29 मरीज ठीक हो चुके हैं। सदर अस्पताल प्रशासन सर्तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed