फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Delhi Police raid in Darbhanga, team searching the house of mastermind who cheated in name of getting visa.

Bihar: इस कुख्यात आतंकी के भांजे के घर पर दिल्ली पुलिस की रेड, साइबर कैफे को भी खंगाल रही टीम

Sat, 28 Oct 2023 08:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 28 Oct 2023 08:45 AM IST
सार

बताया जाता है इमामुल हक दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चकजोहरा मुहल्ले से 21 जनवरी 2013 को NIA के द्वारा गिरफ्तार किये गए आतंकी दानिश अंसारी का भांजा है।

विज्ञापन
Delhi Police raid in Darbhanga, team searching the house of mastermind who cheated in name of getting visa.
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

खाड़ी देश के नाम पर वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले  मास्टरमाइंड इमामुल हक अंसारी उर्फ इमाम के घर पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की है। बता दे कि दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा स्थित घर के उसके सभी कमरे की तलाशी ली गई। हालांकि उसके घर से कोई भी संदेहास्पद सामान नहीं मिला। उसके बाद टीम ने शिवधारा चौक स्थित उसके मार्केट में संचालित साइबर कैफे में छापेमारी की जहां से एक लैपटॉप सहित कई अन्य सामान को जब्त किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
टीम में आये अधिकारियों ने इमाम के घर के सदस्यों से भी पूछताछ की है। इस छापेमारी को देखकर आसपास के लोग खुद ही किनारा पकड़ते देखे गए। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम इमामुल हक उर्फ इमाम को साथ लेकर पहुंची थी। छापेमारी के बाद पूरी टीम इमाम को लेकर वापस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी गतिविधि में शामिल होने का संदेह है
बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान टीम ने दो अन्य लोगों की खोज की है। जो अपने अपने ठिकानों में से गायब पाए गए। ऐसी स्थिति में अनुमान लगाया जा रहा है की टीम फिर से छापेमारी कर सकती है। दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इमामुल हक के आतंकी गतिविधि में शामिल होने का संदेह है। इसे देखते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को पत्र लिखकर सारी जानकारी दे दी है। 

इस आतंकी का भांजा है दानिश
बताया जाता है इमामुल हक दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के चकजोहरा मुहल्ले से 21 जनवरी 2013 को NIA के द्वारा गिरफ्तार किये गए आतंकी दानिश अंसारी का भांजा है। दानिश पर जर्मन बेकरी कांड, चिन्नास्वामी स्टेडियम ब्लास्ट, जामा मस्जिद फायरिंग, और 2011 में मुम्बई धमाकों का आरोपी बताया गया था। इस कारण दिल्ली की क्राइम ब्रांच की पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed