फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Delhi Assembly Elections: JDU and LJP candidates Ram Vilas lost the election, Shailendra Kumar, Deepak Tanwar

Delhi Election: नीतीश-चिराग ने भाजपा को दी बधाई, अपने प्रत्याशियों की हार पर चुप; देवली-बुराड़ी में क्या हुआ?

Sat, 08 Feb 2025 07:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Feb 2025 07:50 PM IST
सार

BJP Win : दिल्ली की 70 में से 68 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार एनडीए के दो घटक दलों को एक-एक सीट पर मौका दिया। दोनों सीटों पर बुरी हार हुई, हालांकि एनडीए के तमाम घटक दलों ने भाजपा को बड़ी जीत पर बधाई दी। देखें, बिहार से अपडेट।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: JDU and LJP candidates Ram Vilas lost the election, Shailendra Kumar, Deepak Tanwar
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का परिणाम आ गया। भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल का भारी बहुमत से जीत हासिल की। बिहार में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे। लेकिन, एनडीए के दो प्रमुख सहयोगी दल के कार्यकर्ता पूरी तरह खुश नहीं दिख रहे। कारण यह है कि दिल्ली चुनाव में उनके प्रत्याशी की हार हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को दिल्ली चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इनके प्रत्याशियों को अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने हरा दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने अपने प्रत्याशी की जगह एनडीए के दो घटक दलों को एक-एक सीट पर मौका दिया। दोनों सीटों पर बुरी हार हुई। आम आदमी पार्टी ने जदयू को बुराड़ी और लोजपा (रामविलास) को देवली सीट से हरा दिया। आप के प्रत्याशी संजीव झा ने शैलेंद्र कुमार को करीब 14 हजार वोटों से हरा दिया। वहीं लोजपा (राम) के प्रत्याशी दीपक तंवर को आप के प्रत्याशी प्रेम चौहान ने करीब 37 हजार वोट से हरा दिया।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार बोले- दिल्ली ने पीएम मोदी पर विश्वास किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। दिल्ली की जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए पीएम मोदी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार की हार पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग पासवान ने देवली सीट और भाजपा की जीत पर यह बातें कहीं
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि देवली की सीट पर मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिले जनादेश का मैं सम्मान करता हूं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में  भाजपा की जीत पर मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री का धन्यवाद करूंगा। क्योंकि, यह उनकी सोच, लोगों का उनके प्रति विश्वास की यह जीत है। यह वो मोदी की गारंटी है जिस पर दिल्ली की जनता ने एक लंबे समय के बाद फिर से विश्वास करने का काम किया है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री जी सोच वाली सरकार को चुनने का काम किया है। यह जीत प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। NDA के डबल इंजन सरकार की यह जीत केंद्र सरकार के विकास कार्यों, केंद्र सरकार की नीतियों, और दिल्ली की जनता के विश्वास का प्रतीक है। मैंने भी NDA की कई सीटों पर प्रचार किए , चुनाव प्रचार के दौरान ये स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि दिल्ली की जनता इस बार बदलाव चाहती है। दिल्ली की जनता ने जिस तरीके भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट किया वो काबिलेतारिफ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार दिल्ली को स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed