फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Death of teacher's minor daughter.family alleging murder after rape in sitamadhi. investigating bihar police.

Bihar News : शिक्षिका की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या करने की जता रहे आशंका

Sun, 18 Feb 2024 12:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Feb 2024 12:08 AM IST
सार

Bihar : मां शिक्षिका हैं और पिता भी कहीं काम करते हैं। उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। शाम में जब मां लौटी तो घर में बेटी की लाश पड़ी थी। यह कहानी एक सबक है हर उस माता-पिता के लिए, जो अपने बच्चों को बिना किसी सुरक्षा के घर से बाहर निकल जाते हैं।

विज्ञापन
Death of teacher's minor daughter.family alleging murder after rape in sitamadhi. investigating bihar police.
नाबालिग की हत्या। - फोटो : Social Media

विस्तार

सीतामढ़ी में एक शिक्षिका की नाबालिग बेटी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इसके साथ गंदा काम करने के बाद आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि उत्तम बुध नगर स्थित मकान पर मृतका घर में अकेली थी। उसकी मां शिक्षिका हैं और वह उस समय तक विद्यालय से घर नहीं लौटी थी। जब उसकी मां शाम को करीब 6:30 बजे घर पहुंची तो अपनी बेटी को जमीन पर संदिग्ध स्थिति में मृत पाया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


किसी परिचित ने दिया है घटना को अंजाम 
परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि बच्ची के साथ जबरदस्ती भी की गई है। उसके साथ गलत काम कर दरिंदों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजन का यह भी कहना है कि यह काम उस शख्स ने की है जो मेरे घर आता-जाता रहा हो। ऐसा कहने के पीछे उनका ट्रक यह है कि मेरे घर के पीछे वाले दरवाजे को अंदर से हाथ घुसाकर आसानी से खोला जा सकता है। मृतका की मां का कहना है कि जब वह घर लौटी तो पिछला दरवाजा खुला हुआ था। यानी आरोपी उसी रास्ते घर में घुसा और घटना को अंजाम देकर वापस उसी रास्ते फरार हो गया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में नगर थाना के थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर घर में हर तरफ जांच-पड़ताल की गई। लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed