फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Death of a pregnant woman again: In Siwan, the girl child was first told to be serious, then the mother was sa

फिर एक प्रसूता की मौत: सीवान में पहले बच्ची को बताया गंभीर, फिर कहा मां नाजुक...मौत पर जमकर हंगामा

Thu, 19 Jan 2023 10:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Jan 2023 10:08 AM IST
सार

सीवान सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग भी की है। इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधक ने कहा कि यहां उसका बेहतर इलाज किया गया था।

विज्ञापन
Death of a pregnant woman again: In Siwan, the girl child was first told to be serious, then the mother was sa
फिर एक प्रसूता की मौत: सीवान में पहले बच्ची को बताया गंभीर, फिर कहा मां नाजुक...मौत पर जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा है। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग भी की है। परिजनों ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जाफरा गॉंव निवासी कृति कुमारी को डिलीवरी के लिए बुधवार को दिन में सदर अस्पताल भर्ती कराया गया था, जिसके बाद कृति कुमारी ने शाम में एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के कुछ घंटों बाद वहाँ मौजूद नर्सों ने बताया कि जो बच्ची हुई है, उसकी हालत ज्यादा नाजुक है। अचानक यह सुनकर परिजन घबरा गए, और बच्ची को देखने के लिए कहने लगे। लेकिन जब बच्चे की बिगडती तबियत की बात सुनकर परिजनों की हलचल बढ़ते लगी तो नर्सों ने फिर कहा कि बच्ची ठीक है उसकी माँ को एक यूनिट ब्लड की जरूरत है। आनन-फानन में परिजनों ने एक यूनिट ब्लड भी उपलब्ध करा दिया। शाम होने तक किसी ने कुछ नहीं कहा और ना ही उनलोगों ने प्रसूता से ही मिलने दिया। फिर अचानक रात मे डॉक्टर आई और बोली कि उसकी हालात नाजुक है। बाहर रेफर करा लीजिए। आनन फानन में उसको रेफर कर दिया गया। लेकिन जब एम्बुलेंस में प्रसूता को रख कर ले जाने से पहले किसी दूसरे डॉक्टर से परिजनों ने चेक कराया तो डॉक्टर ने बताया कि वह तो बहुत देर पहले ही मर चुकी है। इसी बात पर परिजन भड़क गए  और फिर अस्पताल में जमकर बवाल काटा। हंगामा देख डॉक्टर और नर्स अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


परिजनों ने लगाया डॉक्टर के नही होने का आरोप 
प्रसूता कृति कुमारी की मौत के बाद वहां  परिजन के साथ मौजूद मुकेश कुमार ने बताया कि खूब इधर उधर घुमाया गया है। पहले बच्ची की तबियत खराब बताई गई और फिर प्रसूता की तबियत ख़राब बताई गई। ब्लड की भी मांग की गई। जब सब कुछ दे दिया गया तो फिर रात में कहा गया कि जल्दी दूसरे डॉक्टर से दिखाईए और प्रसूता को रेफर कर दिया गया। मुकेश कुमार ने यह भी बताया कि इसमें डॉक्टर डयूटी पर नही थी सिर्फ। वहां नर्स इलाज कर रही थी। उन्होंने कहा कि इनके लापरवाही की वजह से प्रसूता की मौत हुई है।
विज्ञापन


सदर अस्पताल के मैनेजर ने दी सफाई 
 इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधक एसरारुलहक ने भी इस मामले पर गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पल्लवी नीति की ड्यूटी थी और ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से मरीज को रेफर किया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि यहां उसका बेहतर   इलाज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed