फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of youth missing for three days recovered in Bettiah Langdi Bastha village

Bettiah: तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद; सिर पर मिले गहरे जख्म, पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

Thu, 05 Oct 2023 12:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

बेतिया में तीन दिन से लापता युवक शव पत्ता व खरपतवार से ढका हुआ मिला। मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। भाई का आरोप है कि हत्या कर शव को फेंका गया है।

विज्ञापन
Dead body of youth missing for three days recovered in Bettiah Langdi Bastha village
मोहम्मद कैस (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बेतिया में तीन दिन से गायब युवक की हत्या कर शव को फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। घटना जिले के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के लंगडी बास्ठा गांव की है। मृतक की पहचान शेख अली अहमद के पुत्र मोहम्मद कैस 18 वर्षीय के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मोहम्मद कैश घर से हाफ पैंट पहने हुए छाता लेकर बारिश में शाम 4:00 बजे निकला। उसकी बात 4:23 पर परिजनों से हुई। उसने कहा कि मैं कुछ देर में घर आ रहा हूं। उसके बाद देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन खोजबीन करने लगे। बुधवार को भी जब मोहम्मद घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद था। परिजन सकते में आ गए तथा उसके पिता शेख अली अहमद ने मैनाटाड़ पुलिस को लापता होने का आवेदन दिया।
विज्ञापन


इधर, कैश के पिता के आवेदन पर पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुट गई थी। वहीं, पुलिस ने परिजनों की सूचना के आधार पर रनू मियां के 14 वर्षीय पुत्र सज्जाद मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। मोहम्मद कैश कि तलाश की जा रही थी। तभी उसका शव डेली बाखर मंदिर के पीछे एक सोता के समीप पत्ता व खरपतवार से ढका हुआ मिला। मृतक के भाई सोनू आलम ने बताया कि मेरे भाई की हत्या ईंट से पीट-पीट कर की गई है। उसके शव को फेंक दिया गया है। उसके पीछे सिर पर दो से तीन इंच गहरे जख्म कि निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने गांव के ही आफताब आलम 17 वर्षीय तथा उसके पिता मारुफ मियां, अफरोज मियां 16 वर्षीय उसके पिता फिरयाद मियां तथा सज्जाद मियां 13 वर्षीय सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है। मामले में जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। हालांकि लोग मामले में प्रेम प्रसंग का मामला जोड़कर देख रहे हैं। इधर, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले कि शव को बरामद कर लिया गया है। अभी मामले में जांच पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed