{"_id":"6476eedb146203c48b0ffc06","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-suspicious-condition-from-sister-s-house-in-nalanda-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में घर से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव; सुसाइड नोट में लिखा-मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में घर से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव; सुसाइड नोट में लिखा-मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा चेहरा
Wed, 31 May 2023 12:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 May 2023 12:23 PM IST
सार
भागन बीघा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस को सूचना मिली कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में बुधवार की अहले सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक का शव घर से बरामद किया गया है। मामला भागन बीघा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव का है। मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगरडीह गांव निवासी जय नारायण लाल के बेटे विजय कुमार (25) के रूप में की गई है।
विजय कुमार के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज रांची से चल रहा था। वह तीन दिन पहले बड़ी बहन के यहां पचासा गांव आया हुआ था। अहले सुबह उन्हें भांजे ने फोन कर बताया कि मामा ने फांसी लगा ली है।
प्रमोद ने बताया कि उनका भाई बार-बार अपने बाल और मुंह को लेकर परेशान रहता था। वह हमेशा कहता रहता था कि उसके मुंह की सर्जरी नहीं हुई है। उस वजह से वह सुंदर नहीं दिखता है और न ही उसकी बातों को रांची में इलाज के दौरान डॉक्टर ने सुना।
विज्ञापन
विजय कुमार ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। छोटी बहन की तीन दिन पहले डिलीवरी हुई थी। इसी कारण से बड़ी बहन बबीता देवी के यहां रहकर अस्पताल खाना पहुंचाने का काम करता था। युवक की शादी की बातचीत भी चल रही थी।
सुसाइड नोट में यह लिखा
मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा चेहरा है। मेरी मौत का कारण चेहरा और बाल है। मैं अपने चेहरे और बाल से परेशान हूं। मैं बहुत खराब दिखता हूं। इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं अपनी मर्जी से। हो सके तो हमें माफ कर देना मां। मैं तेरा राजू।