फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of young man found hanging in suspicious condition in Motihari

Bihar: संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव, बीती रात पहली और दूसरी पत्नी से हुआ था विवाद

Sun, 14 May 2023 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 May 2023 02:07 PM IST
सार

छतौनी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो शव फंदे से झूल रहा था। शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in suspicious condition in Motihari
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में रविवार को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया है। युवक का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मोतिहारी में रह कर मजदूरी करता था। यह मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सेमरा खास गांव निवासी राजकुमार (25) के रूप में हुई है। राजकुमार काफी दिनों ने मोतिहारी में रह कर मजदूरी कर रहा था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी साल 2018 में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनेया गांव के उपेंद्र साह की बेटी पूजा कुमारी से हुई थी। इस शादी से उसे तीन बेटी और एक बेटा हुए। सब कुछ ठीक चल रहा था।
विज्ञापन



मृतक राजकुमार का फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि एक साल पहले राजकुमार की मुलाकात बगहा निवासी एक बच्चे की मां रुखशद से मोतिहारी के मीना बाजार में बैग बनाने वाली फैक्ट्री में हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर अब से छह महीने पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों छतौनी थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में किराए का घर लेकर रह रहे थे। चार महीने पहले राजकुमार के घरवालों को उसकी दूसरी शादी का बात पता चला। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को उसकी पत्नी डेरा पर आई थी और तीनों के बीच विवाद हुआ था। फिर पहली पत्नी घर चली गई और दूसरी पत्नी पटना। घर पर वह अकेला था। रात में करीब साढ़े दस बजे जब उसकी दूसरी पत्नी डेरा पर आई तो घर अंदर से बंद था। जब खिड़की से झांक कर देखा तो राजकुमार का शव पंखे में फंदे से लटका हुआ था। फिर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।


छतौनी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो शव फंदे से झूल रहा था। शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तरफ से आवेदन अब तक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed