फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of woman found tied in sack at Kadam Ghat of Kiyul river in Jamui

Bihar Crime: कियूल नदी के कदम घाट से बोरे में मिला एक महिला का शव; बिजली के तार से बंधे थे हाथ-पैर, फैली सनसनी

Tue, 10 Oct 2023 03:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Oct 2023 03:00 PM IST
सार

Bihar Police: सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि कियूल नदी के कदम घाट से बोरे में बंधी एक महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी अब तक पहचान नहीं हुई है। बरामद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of woman found tied in sack at Kadam Ghat of Kiyul river in Jamui
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में कियूल नदी स्थित कदम घाट पर मंगलवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर पार्सल के बोरे में बंधा एक महिला का शव बरामद किया है। यह मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, बोरे में बंधा महिला का शव बोरे से बाहर निकाला गया। महिला ने लाल साड़ी पहनी हुई है और उसकी उम्र लगभग 26 से 28 साल के बीच बताई जा रही है। हालांकि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मलयपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त कियूल नदी स्थित कदम घाट की ओर कुछ स्थानीय लोग जा रहे थे। तभी पार्सल के बोरे में बंधा हुआ बड़ा सा कुछ दिखा। उसके बाद उन लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद इसकी सूचना मलयपुर थाने को दी गई।
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर नदी किनारे पड़े बोरे को बाहर निकलवा कर खुलवाया, जिसमें से एक लाल साड़ी में महिला की शव बाहर निकला। मृत महिला के हाथ-पैर बिजली के तार से बंधे हुए मिले। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी ने उक्त महिला की हत्या कर बिजली की तार से हाथ-पैर बांधकर प्लास्टिक के बोरे में रखकर उसे नदी किनारे फेंक दिया गया। वहीं, बोरे के ऊपर पार्सल के कुछ अंक भी लिखे मिले। पुलिस उसकी जांच कर रही है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि कियूल नदी के कदम घाट से बोरे में बंधी एक महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी अब तक पहचान नहीं हुई है। बरामद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed