Samastipur: रात से लापता किशोर का नाले में मिला शव, गला घोंट कर की गई है हत्या, सनसनी
Samastipur: समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के रामनगर वार्ड 14 मोहल्ला में गुरुवार तीसरे पहर रात से लापता किशोर का शव नाला में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर की हत्या गला घोंट कर हत्या की गई है। मृतक किशोर इसी मोहल्ले के विजय शाह का पुत्र गन्नी कुमार 16 वर्ष बताया गया है। युवक एक कपड़ा दुकान में काम करता था। घटना की सूचना पर मथुरापुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विस्तार
घटना के संबंध में मृतक छात्र का भाई शिवम कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:00 बजे उसका भाई गन्नी घर से निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। कुछ देर तक उसका मोबाइल नहीं उठ रहा था। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और परिवार के लोग उसकी तलाश इधर-उधर कर रहे थे। सुबह भी अपने रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसी दौरान दिन के करीब 3:00 बजे गांव के ही लोगों ने बताया कि घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर सारी गांव के नाले में एक शव पड़ा हुआ है। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो वह गन्नी की लाश थी। गन्नी की हत्या गला घोंटकर की गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। शिवम ने बताया कि उसके भाई का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है वह दशम का छात्र था इस बार मैट्रिक की परीक्षा देता। वह दुकान में काम कर अपना गुजारा करता था। उधर घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
मथुरापुर ओपी अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर खुशबुद्दीन ने बताया कि घटना की सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। अभी परिवार की ओर से कोई लिखित तौर पर आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।