फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of newly married woman found in suspicious condition in Motihari, in-laws accused of dowry murder

Bihar News: मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Mon, 22 May 2023 12:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 May 2023 12:55 PM IST
सार

सुगौली थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of newly married woman found in suspicious condition in Motihari, in-laws accused of dowry murder
मृतका चांदनी देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत के बाद से उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस और मृतका का मायके वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार अहले सुबह सुगौली थाना क्षेत्र के पजिअरवा गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका चांदनी देवी (20) की शादी अर्जुन पासवान से एक साल पहले हुई थी। मृतका के पिता पहाड़पुर थाना क्षेत्र बनकट निवासी संजय पासवान ने बताया कि अपनी बेटी की शादी पिछले साल सुगौली थाना क्षेत्र के पजिअरवा गांव के अर्जुन पासवान से की थी। वह शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था। इसी बीच सोमवार को अहले सुबह बेटी के ससुराल के ग्रामीणों से सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के साथ ही जब पहुंचा तो बेटी के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे। मेरी बेटी को सभी लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला है। मृतका के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता संजय पासवान ने थाने में आवेदन देकर बेटी की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुगौली थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। पुलिस को भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed