फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of newly married woman found hanging from fan in Khagaria, in-laws accused of dowry murder

Bihar News: पंखे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप; पति हिरासत में

Sat, 01 Jul 2023 01:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Jul 2023 01:58 PM IST
सार

मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद विभा के पति, सास, ससुर और ननद उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। दहेज के लिए ही विभा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है। 

विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging from fan in Khagaria, in-laws accused of dowry murder
मृतका विभा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के खगड़िया में एक नवविवाहिता ने पंखे से झूलकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शनिवार की सुबह नवविवाहिता का फंदे से झूलता शव बरामद किया है। घटना खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी शकरपुरा गांव की है। मृतका की पहचान रानी शकरपुरा निवासी चंदन शर्मा की पत्नी विभा कुमारी (25) के रूप में हुई है। विभा के मायके वालों को जब घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
मृतका के मायके वालों ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली की विभा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद वे भागे-भागे उसके ससुराल पहुंचे। मायके वालों ने बताया कि विभा कुमारी की शादी इसी साल 25 जनवरी को रानी शकरपुरा निवासी चंदन शर्मा से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद विभा के पति, सास, ससुर और ननद उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। दहेज के लिए ही विभा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। ये सुसाइड नहीं बल्कि हत्या का मामला है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही गंगौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा। फिर पंचनामा रिपोर्ट बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति चंदन शर्मा को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर तह तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed