फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of a youth missing for four days was found in Sareh in Bettiah; Relatives expressed fear of murder

Bihar News: चार दिन से लापता था युवक, सरेह में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 26 Aug 2023 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

Bihar Police: बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता एक युवक का शव सरेह में मिला है। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजन उसकी पहले से ही खोजबीन कर रहे थे, लेकिन पुलिस में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 

विज्ञापन
Dead body of a youth missing for four days was found in Sareh in Bettiah; Relatives expressed fear of murder
मृतक तबरेज आलम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में चार दिन से लापता एक युवक का शव सरेह में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के देवराज सबेया सरेह का है। जहां एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान देवराज सबेया गांव निवासी मोहम्मद मुन्ना ड्राइवर के बेटे तबरेज आलम (22) के रूप में की गई है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को युवक अपने घर से खाना खाकर निकला था, जिसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों के द्वारा लगातार युवक को ढूंढा जा रहा था। हालांकि इस बारे में थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। शनिवार की सुबह युवक का शव खेत में पड़ा मिला। चार दिनों से पानी में पड़े रहने के कारण शव की पहचान होना मुश्किल हो रहा था। जैसे ही सूचना परिजनों को मिली कि शव बगल के खेत में पड़ा हुआ है। वे दौड़ते हुए वहां पर पहुंचे तो कपड़े से युवक की पहचान हो सकी। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूरी जांच रिपोर्ट के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई है स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed