फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of a young man who went from Bettiah to Chennai to work as a laborer was found in an oil tanker

Bihar: चेन्नई गए मजदूर का रिफाइन के तेल टैंकर में मिला शव; परिजनों ने किया प्रदर्शन, ठेकेदार पर हत्या का आरोप

Fri, 01 Sep 2023 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया से चेन्नई कमाने गए एक मजदूर का शव रिफाइन के तेल टैंकर में मिला। छह दिन बाद उसका शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे। परिजन और ग्रामीण ठेकेदार पर मजदूर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of a young man who went from Bettiah to Chennai to work as a laborer was found in an oil tanker
मजदूर का शव गांव पहुंचने पर प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया से चेन्नई में मजदूरी करने गए एक युवक का शव रिफाइन के तेल टैंकर में मिला। छह दिन बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर बवाल काटना शुरू कर दिया। वहीं, परिजन और ग्रामीण ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामला जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया पंचायत के खोजवा टोला गांव का है। मृतक की पहचान हरेंद्र राम के बेटे राजू कुमार (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक राजू कुमार 15 दिन पहले मजदूरी करने के लिए मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा गांव के ठेकेदार के साथ चेन्नई स्थित एक रिफाइनरी कंपनी में गया हुआ था। साथ में ही रहकर मजदूरी कर रहे मृतक के भांजे सोनू कुमार ने परिजनों को बताया कि मामा का शव रिफाइन तेल के टैंकर में मिला है। किसी ने उनकी हत्या कर रिफाइन के तेल टैंकर में फेंक दिया है। साथ ही उसने बताया कि मामा और ठेकेदार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, मौत को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मझौलिया सुगौली मुख्य पथ पर छह दिन बाद शव गांव पहुंचते ही आगजनी कर घंटों से बवाल काट रहे हैं। वे ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने मामले को शांत करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक के पिता हरेंद्र राम ने बताया कि मेरे बेटे की ठेकेदार और उसके अन्य सहयोगियों ने हत्या कर शव को रिफाइन तेल के टैंकर में फेंक दिया था। मेरे बेटे और ठेकेदार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके कारण ठेकेदार द्वारा यह कांड किया गया है।


इधर, मृतक के भांजा सोनू के आवेदन पर चेन्नई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले में चेन्नई पुलिस से बात की जाएगी। विशेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed