{"_id":"6450c115820d31d5e1067834","slug":"dead-body-of-a-person-found-hanging-from-tree-in-jamui-police-engaged-in-investigation-with-murder-angle-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
Tue, 02 May 2023 01:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 02 May 2023 01:22 PM IST
सार
जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव देखने जुटे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी चंद्रमंडी थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई जिले में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई देवघर मुख्य मार्ग स्थित डढवा मोड़ के पास की है। शव को देखने के लिए घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की जानकारी चंद्रमंडी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत बियाही गांव निवासी सुनील यादव के रुप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह डढ़वा गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। उस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो इसकी खबर आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद शव देखने वालों की भीड़ लग गई और इस घटना की जानकारी चंद्रमंडी थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान पास में मौजूद आधार कार्ड से की।
विज्ञापन
शव देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि पहले उसकी हत्या की गई, फिर रस्सी के जरिए गले में फंदा लगाकर शव को पेड़ से टांग दिया गया। बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन