फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of a person found hanging from a dupatta in suspicious condition in Muzaffarpur

Bihar: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में दुपट्टे से लटका मिला व्यक्ति का शव, अनबन के बाद से पत्नी थी मायके में

Sat, 06 May 2023 08:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 May 2023 08:32 PM IST
सार

नगर थाना के दारोगा रामनाथ ने बताया कि घटना की जांच की गई है। जांच में पता चला है कि घर में पत्नी से अनबन चल रही थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
Dead body of a person found hanging from a dupatta in suspicious condition in Muzaffarpur
मृतक अरुण कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित इमामगंज पासवान गली में एक 36 साल के व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे के भीतर दुपट्टे से लटका मिला। उनकी पत्नी मायके में थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को फंदे से नीचे उतारा। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। फिलहाल, मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नगर थाना के दारोगा रामनाथ ने बताया कि घटना की जांच की गई है। जांच में पता चला है कि घर में पत्नी से अनबन चल रही थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय पिंकू कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने पटना गए थे। वहां से लौटे हैं। अरुण का दरवाजा बंद था। बेटे ने कहा कि वह काफी देर से बंद है। बाहर भी नहीं आया है। बेटे के साथ गए तो देखा कि अरुण दुपट्टे से लटका हुआ है। उन्होंने वार्ड पार्षद को सूचित किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी साहेबगंज के फुलवरिया में रहती है। बीते कुछ महीने से उनके बीच अनबन चल रही थी। अरुण अकेले रह रहे थे। वह काफी डिप्रेशन में थे। घटना के बाद उसकी पत्नी को कॉल कर जानकारी दी गई है। वह भी मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed