फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Daughter in law Aishwarya again impose serious charges on Rabri Chandrika Rai said we will be fight

ऐश्वर्या ने कहा- राबड़ी देवी ने धक्के मारकर घर से बाहर निकाला

Sun, 15 Dec 2019 10:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Dec 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Daughter in law Aishwarya again impose serious charges on Rabri Chandrika Rai said we will be fight
Rabri Devi daughter in law Aishwarya Rai - फोटो : Twitter Bihar Post

विज्ञापन

पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर रविवार को फिर एक बार फैमिली ड्रामा देखने को मिला। लालू प्रसाद की बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपनी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है।

राबड़ी के आवास के बाहर देर शाम एक कुर्सी पर बैठीं ऐश्वर्या ने राबड़ी पर महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर उनका बाल खींचकर उनके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया। ऐश्वर्या ने कहा, 'तेज प्रताप (ऐश्वर्या के पति जिनसे तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है) ने उनके माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर (पटना के आर्ट कॉलेज में लगाया गया पोस्टर) लगवाए थे।

विज्ञापन


जिसके बारे में जब मैंने अपनी सास राबड़ी से पूछा तो उन्होंने महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर मेरा बाल खींचकर मेरे साथ मारपीट की और मेरा मोबाइल फोन भी छीन लिया। मेरे मोबाइल में इस घटना को लेकर साक्ष्य थे। मेरा सारा सामान रखकर सुरक्षाकर्मियों की मदद से मुझे घसीटते हुए अपने घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी को सब पता है, वह कुछ नहीं करते
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जानकारी उनके देवर और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को पता है पर वे भी कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा, मेरे दादाजी दारोगा राय ने लालू प्रसाद को बनाया। ये लोग हमेशा यादवों को बढ़ावा देने की बात करते हैं। हम तो यादव ही हैं फिर मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों? राबड़ी तो बेटियों को बढ़ाने की बात करती हैं तो मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है? जब ये मेरे लिए कुछ नहीं कर सकते तो फिर किसी और का क्या करेंगे। तेजस्वी से कुछ नहीं होने वाला है।


पहले भी निकाला था घर से
ऐश्वर्या ने राबड़ी पर उन्हें भोजन नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले सितंबर महीने में भारी बारिश के दौरान भी मुझे घर से निकाल दिया था पर अदालत के हस्तक्षेप के बाद वे अपने घर में वापस लौट पायी थीं। गौरतलब है कि इस घटना के बाद ऐश्वर्या के राबड़ी के घर के सामने बैठे होने के समय उनके आवास के गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था और इस मामले पर न तो तेजप्रताप यादव और न ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से कोई बयान सामने आया है।

ससुर ने दामाद को बताया पागल
ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने अपने दामाद तेजप्रताप यादव को एक पागल लड़का बताया। उन्होंने अपनी बेटी के साथ राबड़ी देवी के सुलूक की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम राजनीतिक लड़ाई तो लडेंगे ही राबड़ी को एक्सपोज भी करेंगे। जो घर की महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती है वह बाहर की महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी। इस मामले में अब हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय ने कहा कि ऐश्वर्या को घर में खाना नहीं दिया जाता था। वे अपने घर से खाना उसे भेजती थीं।

तेजस्वी बोले- यह सब नीतीश सरकार के इशारे पर हो रहा है
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने मामले पर मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि यह वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घिरते नजर आ रहे हैं, लोगों का उससे ध्यान हटाने के लिए यह सारा क्रियाकलाप वहीं से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे कुछ नहीं कहना। यह दो लोगों के बीच का मामला है और यह अदालत में है और अदालत इसपर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कोई किसी परिवार की बात लाना अथवा उत्पन्न करना चाहेगा तो हमारे लिए परिवार उतना बड़ा नहीं जितना संविधान और देश बड़ा है।

पुलिस ने ऐश्वर्या से की पूछताछ
सचिवालय थाना पुलिस ऐश्वर्या को पूछताछ के लिए महिला थाना ले गयी । सचिवालय थाना एसएचओ ने कहा कि चंद्रिका राय ने फोन पर ऐश्वर्या से मारपीट की सूचना दी थी। हम ऐश्वर्या राय के बयान के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेंगे।


बता दें कि, ऐश्वर्या की मई 2018 में तेजप्रताप के साथ शादी हुई थी । सितंबर महीने में भी ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया था। उस समय उसके माता-पिता दोनों दस सर्कुलर रोड पर पहुंचकर धरने पर बैठ गये थे। बाद में सुलह के बाद ऐश्वर्या को उसकी ससुराल में जगह मिल पायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed