फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Unique protest against dilapidated road and waterlogging in Patori, villagers planted paddy on the road

Bihar News: पटोरी में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ अनोखा विरोध, ग्रामीणों ने सड़क पर रोपी धान

Sun, 03 Aug 2025 03:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 03:14 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के पटोरी नगर परिषद क्षेत्र में जर्जर एनएच-122बी और जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास सड़क पर भरे पानी में लोगों ने प्रतीकात्मक धान रोपाई की।
 

विज्ञापन
Unique protest against dilapidated road and waterlogging in Patori, villagers planted paddy on the road
समस्तीपुर के पटोरी में धान रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटोरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार से ईमनसराय और मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच-122बी की जर्जर हालत और जलजमाव की समस्या के खिलाफ ग्रामीणों ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। रविवार को पुरानी बाजार जामा मस्जिद के पास सड़क पर भरे पानी में ग्रामीणों ने प्रतीकात्मक रूप से धान की रोपाई की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लोजपा नेता अभय कुमार ने कहा, “क्या विकास की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद के भरोसे छोड़ देना उचित है? क्या सड़क निर्माण, मरम्मत और जीर्णोद्धार विधायक की जिम्मेदारी नहीं है?” उन्होंने सवालिया लहजे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर निशाना साधा।
विज्ञापन


युवा समाजसेवी गौरव किशोर उर्फ लक्की के संयोजन में आयोजित इस आंदोलन में वार्ड पार्षद उज्ज्वल कुमार ने कहा कि यह सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है और इसे अनाथ सड़क कहा जा सकता है। “हर दिन हजारों राहगीर और अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है,” उन्होंने कहा। पूर्व जिला पार्षद संजय राम ने बताया कि कई बार पदाधिकारियों से इस सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं ईमनसराय पंचायत के मुखिया मोहम्मद कमरूल अंसारी ने स्थानीय विधायक से इस्तीफे की मांग तक कर डाली।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि पुरानी बाजार की जामा मस्जिद में बदबू के कारण कई नमाजी नमाज़ अता करना छोड़ चुके हैं। इस दौरान आंदोलन के संयोजक गौरव किशोर (लक्की) ने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर सड़क की मरम्मत और जलजमाव से राहत नहीं मिली तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था

लोजपा जिला सचिव विकास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान, नगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु देवी, ग्रामीण राजीव कुमार उर्फ नन्हे जी, मो. शादाब आलम, मो. कलाम, मो. अंजार, जामा मस्जिद के सदरे आलम मो. मुमताज अहमद बबलू, डॉ. शमीम, मो. साहिल, मो. तहसीन, मो. अखलाक अहमद, डॉ. हबीब, व्यवसायी अमोद ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण आंदोलन में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed