फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Two candidates caught cheating using Bluetooth in constable recruitment exam, arrested by Laheriyasarai police

Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े गए दो अभ्यर्थी, लहेरियासराय पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 09:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 09:07 PM IST
सार

रविवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दरभंगा के मिल्लत कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल करते हुए पकड़े गए। पकड़े गए दोनों युवक भोजपुर जिले के निवासी हैं, जिनकी पहचान विकास कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।
 

विज्ञापन
Two candidates caught cheating using Bluetooth in constable recruitment exam, arrested by Laheriyasarai police
दरभंगा में सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते दो अभ्यर्थी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दरभंगा के मिल्लत कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल करते हुए पकड़े गए। पकड़े गए दोनों युवक भोजपुर जिले के निवासी हैं, जिनकी पहचान विकास कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात केंद्राधीक्षक सह कॉलेज प्रिंसिपल को दोनों युवकों के बीच संदिग्ध बातचीत पर संदेह हुआ। जांच के दौरान दोनों की जेब से कैप्सूल के आकार के ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुए, जिनके माध्यम से वे किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद केंद्राधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया और तत्काल लहेरियासराय थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें:  रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मिल्लत कॉलेज के प्रिंसिपल सह केंद्राधीक्षक द्वारा लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed