{"_id":"6ab952accc119b97e4047649","slug":"three-women-and-a-girl-abducted-in-samastipur-youth-took-them-away-in-scorpio-woman-jumped-from-moving-vehicle-and-alerted-police-all-rescued-safely-darbhanga-news-c-1-1-noi1561-4773538-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बाजार से खरीदारी कर लौट रही तीन महिलाओं और बच्ची का स्कॉर्पियो से अपहरण, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बाजार से खरीदारी कर लौट रही तीन महिलाओं और बच्ची का स्कॉर्पियो से अपहरण, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान
Mon, 28 Sep 2026 10:04 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:04 AM IST
सार
समस्तीपुर के ताजपुर बाजार में बच्ची समेत तीन महिलाओं को फतेहपुर छोड़ने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाने और रास्ता बदलकर महुआ ले जाने का आरोप है। शक होने पर एक महिला चलती गाड़ी से कूद गई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के ताजपुर बाजार से बच्ची समेत तीन महिलाओं को स्कॉर्पियो से अगवा किए जाने का एक मामला सामने आया है। महिलाएं कपड़े की खरीदारी के बाद घर लौटने के लिए कोल्ड स्टोरेज चौक के पास बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने फतेहपुर जाने की बात कहकर उन्हें वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद चालक ने रास्ता बदल दिया और स्कॉर्पियो महुआ की ओर जाने लगी। शक होने पर एक महिला ने चलती गाड़ी से कूदकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने ताजपुर थाना में कांड संख्या-222/26 अंकित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
बस का इंतजार कर रही थीं महिलाएं
बताया गया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की तीन महिलाएं एक बच्ची के साथ ताजपुर बाजार में कपड़े खरीदने आई थीं। खरीदारी पूरी करने के बाद सभी घर लौटने के लिए कोल्ड स्टोरेज चौक पहुंचीं। वहां वे बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वहां आकर रुकी। वाहन चालक ने महिलाओं से पूछा कि उन्हें कहां जाना है। महिलाओं ने फतेहपुर जाने की बात कही। आरोप है कि चालक ने कहा कि वह भी उसी तरफ जा रहा है और उन्हें रास्ते में छोड़ देगा। इस पर महिलाएं बच्ची के साथ स्कॉर्पियो में बैठ गईं।
फतेहपुर की जगह महुआ की ओर जाने लगी गाड़ी
कुछ दूर जाने के बाद महिलाओं को वाहन के रास्ते पर संदेह हुआ। आरोप है कि चालक फतेहपुर जाने के बजाय स्कॉर्पियो को महुआ की ओर ले जा रहा था। महिलाओं ने जब इस पर सवाल किया तो स्थिति को भांपते हुए एक महिला ने किसी तरह चलती स्कॉर्पियो से छलांग लगा दी। इसके बाद महिला ने तत्काल डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस सक्रिय हुई और महिला व बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद दूसरी महिला भी किसी तरह सिरसिया के पास वाहन से उतरने में सफल रही।
विज्ञापन
पुलिस की घेराबंदी और छापेमारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम संभावित रास्तों और ठिकानों पर छापेमारी करती रही। इसी दौरान पुलिस की घेराबंदी और बढ़ती दबिश देखकर स्कॉर्पियो सवार लोग महिला और बच्ची को महुआ इलाके में उतारकर फरार हो गए। सूचना के आधार पर पुलिस टीम महुआ पहुंची और महिला तथा बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें- बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?
चालक और वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। स्कॉर्पियो चालक कौन था, महिलाओं को वाहन में बैठाने के बाद रास्ता क्यों बदला गया और उन्हें महुआ की ओर ले जाने के पीछे क्या वजह थी, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।पुलिस संभावित मार्गों, प्रत्यक्षदर्शियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल महिलाओं और बच्ची के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस की प्राथमिकता घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी करना है।
सदर डीएसपी-1 ने क्या कहा?
प्रभारी सदर डीएसपी-1 सह साइबर पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश दीपक ने बताया कि इस घटना में एक अपहृता मुसरीघरारी थाना क्षेत्र निवासी सोनम कुमारी के पति पर मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या-157/26 दर्ज है। इस घटना के उस घटनाक्रम से भी जुड़ने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुटी हुई है।