फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth Stabbed to Death During Akhada Procession in Bihar Frenzied Attacks After Minor Dispute Tension in Area

बिहार में अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की चाकू से हत्या: मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ वार, इलाके में तनाव

Mon, 28 Sep 2026 12:25 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 12:25 PM IST
सार

गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपंचक गांव में रविवार देर रात महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान विवाद के बाद हिमांशु कुमार यादव पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth Stabbed to Death During Akhada Procession in Bihar Frenzied Attacks After Minor Dispute Tension in Area
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हथुआ थाना क्षेत्र के रूपंचक गांव में रविवार की मध्य रात्रि महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान रूपंचक गांव निवासी बसंत यादव के पुत्र हिमांशु कुमार यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मामूली विवाद के बाद जानलेवा हमला
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूपंचक गांव में रविवार देर रात परंपरागत महावीरी अखाड़े का जुलूस निकाला गया था। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे और माहौल भक्तिमय था। इसी दौरान भीड़ के बीच किसी बात को लेकर कुछ लोगों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बीच कुछ लोगों ने हिमांशु कुमार यादव पर अचानक धारदार चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
चाकू के हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़े। अचानक हुई इस वारदात के बाद जुलूस में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल हिमांशु को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही हथुआ थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लिया। पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


ये भी पढ़ें-  बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस प्रशासन ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है। हथुआ पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed