फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   The miscreants shot the shopkeeper who was returning home after closing the shop

Bihar News: दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक...जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Mar 2025 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Mar 2025 05:43 PM IST
सार

Samastipur: घायल राजा बाबू रात में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। एसपी संजय पांडे ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें इस वारदात की सूचना मिली है। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को अस्पताल भेजा गया है, जहां घायल और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
The miscreants shot the shopkeeper who was returning home after closing the shop
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं थी, लेकिन जब निजी अस्पताल प्रशासन ने सूचना दी, तब पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी दुकानदार से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


घायल की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी राजा बाबू के रूप में हुई है। उनकी मां ने बताया कि राजा बाबू रात में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नारायण हॉस्पिटल, मोहनपुर ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


फिलहाल, गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पूसा थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन एसपी संजय पांडे ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें इस वारदात की सूचना मिली है। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को अस्पताल भेजा गया है, जहां घायल और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed