फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The Kerala story 2 type case in Darbhanga Bihar news girl kidnapping again for religion change bihar police

Bihar : तीन दिन बाद लड़की फिर अगवा; धर्मांतरण के लिए ले जाने वाला नहीं पकड़ाया; 'अमर उजाला' की खबर पर छूटी थी

Tue, 28 Apr 2026 01:45 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 01:45 PM IST
सार

The Kerala Stroy 2 in Bihar : तीन महीने से उसे छोड़ नहीं रहा था। धर्मांतरण का दबाव बनाकर रखे हुए था। 'अमर उजाला' की खबर के कुछ घंटे बाद वह बरामद हुई। पुलिस फिर निष्क्रिय हुई। तीन दिन बाद फिर लड़की अगवा कर ली गई।

विज्ञापन
The Kerala story 2 type case in Darbhanga Bihar news girl kidnapping again for religion change  bihar police
दरभंगा जिले की तीन लड़कियों की कहानी हर घर को सचेत करती है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अब वह जिंदा लौटेगी, परिजनों को इस बात पर शक है। उलटा, यकीन है कि ऐसी हिमाकत करने वाला अब धर्म परिवर्तन करवा कर ही मानेगा। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के दोबारा अपहरण की खबर चौंकाने वाली है। पहले अपहरण के तीन महीने तक पुलिस उसे नहीं ढूंढ़ सकी थी। 'अमर उजाला' ने जब बिहार में द केरल स्टोरी 2 जैसे मामलों का खुलासा किया तो पुलिस मुख्यालय भी सक्रिय हुआ और अपहर्ता पर भी दबाव बना। वह बरामद की गई। बरामदगी के बाद बाकी कानूनी प्रक्रिया करते हुए 22 अप्रैल को उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया। वही लड़की तीन दिन बाद फिर से गायब हो गई है। दोबारा अपहरण का आरोप उसी, दूसरे धर्म के युवक पर है। पिछली बार जब गायब हुई थी, तब से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का सोशल मीडिया मैसेज लगातार आ रहा था। अब दोबारा अपहरण हुआ है तो इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


एक ही लड़की के लिए दूसरी बार प्राथमिकी
कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को दूसरे धर्म का युवक दूसरी बार भगा ले गया। लड़की के पिता ने बीती रात कमतौल थाने में मोहम्मद सितारे नदाफ, चमन नदाफ, इरफ़ान नदाफ और गोलू नदाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वैधानिक प्रावधानों के कारण 'अमर उजाला' ने लड़की की पहचान छिपाते हुए सामने लाया था कि तीन महीने से लड़की गायब है। प्राथमिकी में भी दर्ज था कि 28 जनवरी 2026 को गांव के ही मोहम्मद सितारे नदाफ ने अपहरण किया था। इस संबंध में कमतौल थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज है। लड़की के परिजनों ने बताया था कि पुलिस की निष्क्रियता पर कोर्ट का रुख करना पड़ा था और फिर कुर्की के बावजूद अपहर्ता उन्हें उनकी बेटी के धर्म परिवर्तन कराने की बात कह रहा था।
विज्ञापन


अमर उजाला की खबर पर हुई थी बरामदगी
इस खबर के बाद पटना में पुलिस मुख्यालय सक्रिय हुआ। दरभंगा पुलिस पर दबाव बना। अपहर्ता पर भी। लड़की को दरभंगा पुलिस ने 15 अप्रैल को बरामद किया। कोर्ट में बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के बाद 22 अप्रैल को उसे परिजनों के हवाले किया गया। पिछले तीन महीनों में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की और उसके भाई व पिता को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। अब आरोपी ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दोबारा लड़की का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चार लड़के कार में उठाकर ले गए
पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय पुत्री का धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया था। नाबालिग होने के कारण कोर्ट ने 22 अप्रैल 2026 को उसे माता-पिता को सौंप दिया था। फिर, 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे, जब उनकी पुत्री घर के पास बगीचे में गई थी तो पिस्तौल का भय दिखाकर उसे जबरन एक चार पहिया वाहन में बैठाकर चार लड़के फरार हो गए। आरोपियों में चमन नदाफ, सितारे नदाफ, इरफान नदाफ और गोनू नदाफ शामिल हैं। पीड़ित का दावा है कि गांव के कई लोग इस घटना के गवाह हैं। घटना के बाद पीड़ित पिता ने कमतौल थाने में आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता को सकुशल बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed