फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   The body of a youth was recovered from the railway track on the Darbhanga-Madhubani railway section.

Bihar News : रेलवे ट्रैक में मिला युवक का शव, पुलिस ने बताया हादसा; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 28 Sep 2025 04:07 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Sep 2025 04:07 PM IST
सार

Darbhanga News :  दरभंगा-मधुबनी रेलखंड पर रेलवे ट्रैक से एक डेयरी फर्म के मार्केटिंग असिस्टेंट का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे हादसा बताया, लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन
The body of a youth was recovered from the railway track on the Darbhanga-Madhubani railway section.
रेलवे ट्रैक में मिला युवक का शव, फैली सनसनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा-मधुबनी रेलखंड पर कटहलबाड़ी गुमटी के पास शनिवार रात रेलवे ट्रैक से एक डेयरी फर्म के मार्केटिंग असिस्टेंट का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट तरौनी निवासी विपिन कुमार सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई। वह पिछले 12 वर्षों से मधुबनी स्थित सुधा डेयरी में मार्केटिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे और रोजाना दरभंगा से मधुबनी आना-जाना करते थे।

विज्ञापन

परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की
शुरुआत में जीआरपी पुलिस ने इसे हादसा बताया था, लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि विपिन को धक्का देकर हत्या की गई है। मृतक के बहनोई चंदन कुमार सिंह ने कहा कि विपिन परिवार के अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से पत्नी और 12 वर्षीय बेटी का भविष्य अंधकारमय हो गया है। परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Bihar News: विधायक विजय कुमार मंडल पर फूटा जनता का गुस्सा, लालू यादव से शिकायत का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन के सहकर्मियों ने जताया दुख

विपिन के सहकर्मियों ने भी उनकी मौत पर गहरा दुख जताया और प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की अपील की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार ने किया 1599 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed