फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Scorpio carrying intermediate exam candidates sinks in pond Darbhanga news

दरभंगा में बड़ा हादसा टला: इंटर परीक्षार्थियों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, सभी सुरक्षित; सूझबूझ से बची जान

Sat, 07 Feb 2026 04:15 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 04:15 PM IST
सार

Bihar: दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे दस छात्र-छात्राओं की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। सभी परीक्षार्थी कूदकर सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस, अग्निशमन और नगर निगम की मदद से वाहन बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Scorpio carrying intermediate exam candidates sinks in pond Darbhanga news
तालाब में डूबी कार को निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटर की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के साथ शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोहल्ले में दस छात्र-छात्राओं से सवार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी परीक्षार्थी समय रहते कूदकर बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक के नियंत्रण खोने के कारण वाहन तालाब में समा गया। घटना को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि स्कॉर्पियो पूरी तरह तालाब में डूब गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस, अग्निशमन विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम के ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उमानाथ में माघी पूर्णिमा पर अवैध वसूली का मामला, मंदिर प्रबंधन और प्रशासन सवालों के घेरे में

छात्रों के परिजन कमलेश कुमार यादव ने बताया कि उनके दो बच्चे भी स्कॉर्पियो में सवार थे। उन्होंने कहा कि केवटी प्रखंड के बुढ़िया गांव से दस छात्र-छात्राएं रोज इंटर की परीक्षा देने दरभंगा के एमएमटीएम कॉलेज आते थे। शनिवार को दूसरी पाली की परीक्षा देने के लिए जाते समय गाड़ी बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर वे परीक्षा केंद्र पहुंचे, तब तक सभी बच्चे सुरक्षित परीक्षा देने जा चुके थे।

वहीं, स्थानीय वार्ड पार्षद मुकेश महासेठ ने बताया कि स्कॉर्पियो तालाब में पूरी तरह डूब गई थी। पुलिस को सूचना देने के बाद नगर निगम की जेसीबी से वाहन को बाहर निकाला गया। सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं और परीक्षा देने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed