फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur women power four top positions lok sabha district council municipal corporation assembly

Bihar: समस्तीपुर की राजनीति में नारी सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण, चारों शीर्ष पद महिलाओं के नाम

Wed, 19 Nov 2025 03:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 19 Nov 2025 03:05 PM IST
सार

लोकसभा में शाम्भवी चैधरी, जिला परिषद में खुश्बू कुमारी, नगर निगम की पहली महापौर अनीता राम और विधानसभा में अश्वमेध देवी के नेतृत्व में अब जिले के चारों शीर्ष निर्वाचित पद महिलाओं के हाथों में हैं।

विज्ञापन
samastipur women power four top positions lok sabha district council municipal corporation assembly
समस्तीपुर में नारी शक्ति का बोलबाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से उजियारपुर लोकसभा की पहली सांसद अश्वमेध देवी की जीत के साथ समस्तीपुर में नारी शक्ति का अद्भुत दबदबा बन गया है। जनता ने तीन बार के पूर्व विधायक को हराकर एक बार फिर नारी शक्ति पर भरोसा जताया और जदयू की कद्दावर नेत्री अश्वमेध देवी को अपना विधायक चुन लिया।
विज्ञापन


लोकसभा में समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व सबसे युवा सांसद शाम्भवी चैधरी कर रही हैं, जबकि जिला परिषद अध्यक्ष का पद खुश्बू कुमारी के कंधों पर है। नव गठित नगर निगम की पहली महापौर अनीता राम और अब विधानसभा में विधायक के रूप में अश्वमेध देवी के नेतृत्व में समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व होगा। इस प्रकार जिले के चारों शीर्ष निर्वाचित पदों पर महिलाएं बैठकर विकास और नेतृत्व की बागडोर संभाल रही हैं।
विज्ञापन


समस्तीपुर के इतिहास में यह पहली बार है जब जिले का नेतृत्व पूरी तरह नारी शक्ति के हाथों में है। लोगों को उम्मीद है कि अब समस्तीपुर के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जननायक की धरती समस्तीपुर की जनता ने अपनी बहुओं और बेटियों को इतना स्नेह और समर्थन दिया कि यह परिणाम आने वाले दशकों तक याद रखा जाएगा। यह घटना महज राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और विकास की उम्मीद की नई किरण के रूप में उभरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election Result: तीन सवालों से समझिए- नीतीश कुमार ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? नेता प्रतिपक्ष कौन होंगे?


इतिहास साक्षी है कि आदिकाल में हमारे देश की सामाजिक संरचना मातृसत्तात्मक थी, जिसमें महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहती थीं। हर दौर में बड़े बदलावों की वाहक नारी शक्ति ही रही है। जब महिलाएं मुख्य नेतृत्व की भूमिका में आती हैं, तो बदलाव की गति तेज और निर्णायक होती है, क्योंकि पुरूषों की तुलना में महिलाओं की इच्छा शक्ति और कठिन फैसले लेने की क्षमता अतुलनीय होती है।

जनता को उम्मीद है कि अश्वमेध देवी और समस्तीपुर की अन्य महिला नेताओं की यह पसंद अब नए इतिहास की रचना करेगी। आने वाले समय में जिले में मजबूत बदलाव दिखेंगे और इसका प्रभाव शहर से लेकर गांव तक ही नहीं, बल्कि बिहार और पूरे देश में महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed