फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Prisoner died in Mandal Jail, was admitted to hospital complaining of chest pain wife also in jail

Bihar: मंडल कारा में कैदी की मौत, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में हुआ था भर्ती, पत्नी भी जेल में बंद

Thu, 20 Feb 2025 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Feb 2025 01:56 PM IST
सार

Samastipur News: कैदी की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि कैदी की मौत उपचार के दौरान हुई है। ऐसे मामलों में नियम के अनुसार पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा।

विज्ञापन
Samastipur: Prisoner died in Mandal Jail, was admitted to hospital complaining of chest pain wife also in jail
कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ी, फिर इलाज के दौरान हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर शहर के काशीपुर वार्ड-34 निवासी 54 वर्षीय मनोज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो पेशे से किराना दुकानदार थे। खास बात यह है कि उनकी पत्नी पूनम गुप्ता भी उसी मामले में जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मनोज गुप्ता को 15 फरवरी की सुबह नगर पुलिस ने कोर्ट के एक पुराने वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच में फिट घोषित किए जाने के बाद उन्हें मंडल कारा भेज दिया गया था। लेकिन बुधवार शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पुराने मामले में हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी पूनम गुप्ता के खिलाफ वर्ष 2016 में दर्ज एक मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया था। इसी के आधार पर 15 फरवरी की सुबह करीब सात बजे पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया और सुबह 11:00 बजे मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया। बुधवार शाम को मनोज गुप्ता ने जेल में सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जब उनकी हालत गंभीर होती गई, तो उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘मेडिकल जांच के बाद ही भेजा गया था जेल’
इस घटना पर नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने कहा कि कैदी को गिरफ्तार करने के बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया था। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को जब मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया, तो पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने फिट घोषित किया, तभी उन्हें जेल भेजा गया था।
 
मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम
कैदी की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि कैदी की मौत उपचार के दौरान हुई है। ऐसे मामलों में नियम के अनुसार पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा। प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है।

 
इस घटना पर मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत ओझा ने कहा कि बुधवार दोपहर कैदी ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद जेल में ही ईसीजी सहित अन्य जरूरी जांच कराई गई। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, इसलिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। मनोज गुप्ता की मौत के बाद अब उनकी पत्नी पूनम गुप्ता जेल में अकेली हैं। परिवार के लोग इस पूरे मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed