फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Preparations for assembly elections, proposal to increase number of polling stations to 3,220

Bihar News: समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी, मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 3,220 करने का प्रस्ताव

Mon, 09 Sep 2024 01:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 01:44 PM IST
सार

Samastipur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि भौतिक सत्यापन के आधार पर, जैसे कि 1400 से अधिक मतदाता, दो किलोमीटर से अधिक दूरी, और प्राकृतिक बाधाएं देखते हुए नए मतदान केंद्रों की आवश्यकता महसूस की गई है।

विज्ञापन
Samastipur: Preparations for assembly elections, proposal to increase number of polling stations to 3,220
समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के अनुसार, जिले में 163 नए मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 3,056 से बढ़कर 3,220 हो जाएगी।

विज्ञापन

 
नई गाइडलाइन और प्रस्तावित केंद्र
चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के तहत, 1400 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई है। इसी मानक को ध्यान में रखते हुए, समस्तीपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदान केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि भौतिक सत्यापन के आधार पर, जैसे कि 1400 से अधिक मतदाता, दो किलोमीटर से अधिक दूरी, और प्राकृतिक बाधाएं देखते हुए नए मतदान केंद्रों की आवश्यकता महसूस की गई है।
विज्ञापन

 
विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रों की स्थिति
 
1. कल्याणपुर: 29 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं, जिससे यहां की कुल संख्या 370 हो जाएगी।
2. वारिसनगर: 22 नए मतदान केंद्रों का प्रस्ताव है, जिससे कुल संख्या 351 हो जाएगी।
3. समस्तीपुर: 14 नए केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे संख्या 305 हो जाएगी।
4. उजियारपुर: 12 नए केंद्रों का प्रस्ताव है, कुल संख्या 325 हो जाएगी।
5. मोरवा: 28 नए केंद्र प्रस्तावित हैं, कुल संख्या 310 हो जाएगी।
6. सरायरंजन: 13 नए केंद्रों का प्रस्ताव है।
7. मोहिउद्दीन नगर: 10 नए केंद्रों का प्रस्ताव है।
8. विभूतिपुर: 13 नए केंद्रों का प्रस्ताव है, कुल संख्या 299 हो जाएगी।
9. रोसड़ा: 10 नए केंद्र बनाए जाएंगे, कुल संख्या 359 हो जाएगी।
10. हसनपुर: 12 नए केंद्रों का प्रस्ताव है, कुल संख्या 322 हो जाएगी।
 
अन्य पहलू और प्रभाव
प्रस्तावित नए मतदान केंद्रों में से 20 केंद्र वर्तमान में जर्जर भवनों में चल रहे हैं और इन्हें नए स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा, आठ केंद्र दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले क्षेत्रों में बनाए जाएंगे, जबकि दो केंद्रों की स्थापना पहुंच पथ की कमी के कारण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस विस्तृत योजना से चुनावी प्रक्रिया को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। नए मतदान केंद्रों के स्वीकृत होने के बाद, मतदाताओं को बेहतर सुविधा और सुविधा प्राप्त होगी। इससे चुनाव की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और सरल बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed