फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Laborer died under suspicious circumstances, had argument with moneylender during collection

Bihar News: समस्तीपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत, तकादा के दौरान महाजन से हुई थी कहासुनी

Mon, 09 Sep 2024 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 07:46 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कई महाजन तकादा करने के लिए मजदूर के घर पहुंचे थे और इस दौरान एक महाजन से उसकी तीखी नोकझोंक भी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Samastipur: Laborer died under suspicious circumstances, had argument with moneylender during collection
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थानाक्षेत्र के बेला गांव में सोमवार के दोपहर एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण पंडित (45) के रूप में की गई है, जो गांव के विशेश्वर पंडित का बेटा था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अरुण पंडित चाक पर मजदूरी करता था और उसने कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था। सोमवार सुबह कई महाजन तकादा करने के लिए उसके घर पर पहुंचे। इस दौरान एक महाजन से उसकी तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी के कुछ समय बाद ही अरुण पंडित अचानक बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार का बाहरी जख्म नहीं पाया गया है। मृतक पूर्व में हार्ट का मरीज भी था। उसके अचानक बेहोश होने के बाद उसकी मौत की आशंका को ध्यान में रखते हुए पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अरुण पंडित के घर पर कई महाजन तकादा करने आए थे। पैसे को लेकर एक महाजन से उसकी कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मृतक की पत्नी द्वारा अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। अगर परिवार की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed