फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur graduate student Body found hanging from noose she lived rented house boyfriend in police custody

Samastipur: स्नातक की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव, किराए के मकान में रहती थी, बॉयफ्रेंड पुलिस हिरासत में

Thu, 03 Oct 2024 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 06:45 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर में स्नातक की छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा किराए के कमरे में अकेली रहती थी। वहीं, पुलिस छात्रा के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Samastipur graduate student Body found hanging from noose she lived rented house boyfriend in police custody
मृतक छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले से स्नातक की एक छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया है। छात्रा विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव के मनोज कुमार सिंह की पुत्री मौसमी कुमारी (18) बताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


वहीं, इस मामले में छात्रा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि पहली बार छात्रा को उसी ने फंदे से लटकता हुआ देखा था और फिर परिवार के लोगों को सूचना दी थी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि मौसमी विमेंस कॉलेज में पार्ट-2 की स्टूडेंट थी। वह शहर के कृष्णा पुरी मोहल्ले में किराए के मकान में अकेले रहती थी। मौसमी के परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह करीब 9:30 बजे उसने फोन किया था तो वह काफी रो रही थी और उसके बाद उसका फोन उठाना बंद हो गया। इसके बाद करीब 2:30 बजे परिवार के लोग यहां पहुंचे तो उसका शव देखा। इस दौरान पूर्व से ही वहां पर उसके साथ पढ़ने वाला हर्षवर्धन नामक युवक अपनी मां के साथ था। परिवार के लोगों ने हत्या का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने रात में एंड्रॉयड फोन की खरीद की थी
छात्रा का मित्र हर्षवर्धन का कहना है कि रात में मौसमी ने एक एंड्रॉयड फोन की खरीद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने उसे डांट लगाई थी। सुबह मौसमी का फोन आया कि वह गांव जाना चाहती है, वह उसे वहां पहुंचा दे। लेकिन जब वह उसके क्वॉर्टर पर पहुंचा तो उसका कमरा बंद था। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ ही मौसमी के मां और पिता को भी फोन कर जानकारी दी। हर्षवर्धन शहर के बीआरबी कॉलेज का छात्र है। मौसमी से उसकी जान पहचान इंटर से थी, दोनों साथ में कोचिंग किया करते थे।


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत किस कारण से हुई है। मौसमी के मित्र हर्षवर्धन को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। चूंकि पहले उसी ने छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ देखा था। परिवार के लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोप की भी जांच की जा रही है। क्योंकि छात्र के कमरे में कोई सुसाइड नोट अथवा कोई वैसी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। उसका सारा सामान सुरक्षित है। कमरे में भी कोई अल्टरेशन नहीं पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed