फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Father shot dead over love marriage, threat given to kill family-cut bodies and put salt on them

Bihar: पिता ने जान देकर चुकाई लव मैरिज की कीमत, परिवार को खत्म करने-शवों को चीरकर नमक डालने की दी गई थी धमकी

Tue, 28 Jan 2025 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Jan 2025 02:51 PM IST
सार

Samastipur News: मृतक के बेटे नीतीश ने बताया कि शादी के बाद से ही उनके परिवार को मौसमी के परिजन धमकी दे रहे थे। मौसमी के चाचा और सरपंच ने फोन पर धमकी दी थी कि वह परिवार को खत्म कर देंगे और शवों को चीरकर नमक डाल देंगे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Samastipur: Father shot dead over love marriage, threat given to kill family-cut bodies and put salt on them
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में प्रेम विवाह का खामियाजा एक पिता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल 2024 को हुए प्रेम विवाह ने विवाद का रूप ले लिया, जिसका अंजाम बीते दिनों एक पिता की गोली मारकर हत्या के रूप में सामने आया। मृतक के बेटे नीतीश कुमार ने इस हत्या के लिए अपनी पत्नी मौसमी के चाचा, भाई और अन्य परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

 
हमलावर के निशाने पर थे दादाजी
नीतीश कुमार ने बताया कि उनके पिता अमरेश राय की हत्या दादाजी अवध किशोर राय के लिए की गई थी। बदमाशों ने गलती से उनके पिता को निशाना बनाया। घटना की रात अमरेश राय, महंत अवध किशोर राय की चादर ओढ़कर सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें दादाजी समझकर नजदीक से गोली मार दी। उन्होंने कहा कि दादाजी इलाके के प्रतिष्ठित मठ के महंत हैं और मठ की जमीन पर मौसमी के चाचा विनय राय और उनके परिवार ने कब्जा कर रखा है। इस कारण दादाजी को लगातार धमकियां दी जाती थीं।
विज्ञापन

 
प्रेम कहानी ने खड़ा किया विवाद
नीतीश कुमार के मुताबिक, मौसमी उनके पड़ोसी गांव की रहने वाली हैं। मौसमी के भाई प्रशांत कुमार के साथ उनकी दोस्ती थी, जिससे उनका मौसमी के घर आना-जाना होता था। इसी दौरान मौसमी से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे से प्रेम संबंध बनाए रखा। परिवार के दबाव और जबरन शादी कराने की कोशिशों के कारण 18 अप्रैल 2024 को मौसमी और नीतीश ने घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद मौसमी के परिवार ने उन पर अपहरण का मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
164 के बयान में मौसमी ने बताई थी सच्चाई
मौसमी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। बयान में उसने स्पष्ट किया कि अपहरण का आरोप झूठा है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है। इसके बाद से वह नीतीश के घर में रह रही थी।
 
लगातार मिल रहीं थीं धमकियां
नीतीश ने बताया कि शादी के बाद से ही उनके परिवार को मौसमी के परिजन धमकी दे रहे थे। मौसमी के चाचा और सरपंच विनय राय ने फोन पर धमकी दी थी कि वह परिवार को खत्म कर देंगे और शवों को चीरकर नमक डाल देंगे। उन्होंने कहा कि हत्या की रात मैंने अपने साले शिवशांत को गोली मारने के बाद भागते हुए देखा। यह सब मेरे दादाजी को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन मेरे पिता को गलती से मार दिया गया।


 
10 लोगों पर मामला दर्ज
नीतीश के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें मौसमी के चाचा विनय राय, भाई शिवशांत कुमार, प्रशांत कुमार, पिता अरुण राय और अन्य रिश्तेदारों को आरोपी बनाया गया है। नीतीश के अनुसार, हमलावर तीन बाइकों पर आए थे और कुछ लोग पैदल थे।
 
पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
नीतीश ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ा। उनकी पत्नी मौसमी ने छह जून 2024 को एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी थी। अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी।

 
परिवार में मातम
पिता की मौत से गमगीन नीतीश ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed