{"_id":"678fa33d7e2db193d90787a2","slug":"samastipur-criminals-plotting-crime-fired-bullets-at-police-one-shot-in-encounter-ammunition-recovered-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों ने पुलिस पर दागीं गोलियां; एनकाउंटर में एक को लगी गोली, गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों ने पुलिस पर दागीं गोलियां; एनकाउंटर में एक को लगी गोली, गोला-बारूद बरामद
Tue, 21 Jan 2025 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:08 PM IST
सार
Samastipur News: एसपी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी को भी मौके पर पुलिस टीम के साथ भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों की सूचना पर पहुंची डीआईयू पर बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में डीआईयू टीम की ओर से भी एक राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन
सूचना है कि इस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है, लेकिन उसके साथी उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। बदमाशों की संख्या 5-6 की बताई गई है। बाकी बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
उधर, एसपी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी को भी मौके पर पुलिस टीम के साथ भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, चर्चा है कि बदमाश बैजनाथपुर में बैंक लूट की साजिश रच रहे थे। लेकिन इसकी भनक जिला मुख्यालय में बैठे डीआईयू टीम को लग गई, जिसके बाद यहां से टीम रोसड़ा गई थी। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची कि बदमाशी की ओर से फायरिंग की घटना हुई।