फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur cosmetic shop fire muskaan shringar store hathodi lakhon loss

Bihar News: कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Fri, 26 Dec 2025 11:19 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 11:19 AM IST
सार

समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटोली गांव में शांति चौक स्थित मुस्कान श्रृंगार स्टोर नामक कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन
samastipur cosmetic shop fire muskaan shringar store hathodi lakhon loss
कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटोली गांव स्थित शांति चौक पर मुस्कान श्रृंगार स्टोर नामक कॉस्मेटिक दुकान में आग लग गई। आग की वजह से लगभग आठ लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार नीतीश कुमार शर्मा ने बताया कि वह अपनी दुकान शाम को लगभग 9 बजे बंद कर घर चले गए थे। देर रात उन्हें दुकान से तेज आवाज आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान में भीषण आग लगी हुई है। दुकान में एक निजी बैंक का CSP केंद्र भी चल रहा था, जिसमें रखे कंप्यूटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान और कॉस्मेटिक का स्टॉक आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर स्थानीय अंचलाधिकारी और हथौड़ी पुलिस, साथ ही अग्निशामक की गाड़ी मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।
विज्ञापन

पढे़ं: कार से ओवरटेक कर ट्रक लूट की साजिश, खलासी की सूझबूझ से बची बड़ी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
जले हुए सामान को देखकर दुकानदार के परिवार के लोग फूट-फूट कर रो रहे थे। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। हथौड़ी पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटना की सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed