फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur bank of maharashtra robbery dharmnath singh arrest gold cash recovery

Bihar News: समस्तीपुर बैंक लूट का बड़ा खुलासा, धरमा सिंह गिरफ्तार, करोड़ों के आभूषण बरामद

Thu, 04 Dec 2025 07:18 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2025 07:18 PM IST
सार

समस्तीपुर नगर थाना पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में फरार चल रहे धर्मनाथ सिंह उर्फ धरमा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
samastipur bank of maharashtra robbery dharmnath singh arrest gold cash recovery
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर नगर थाना पुलिस ने चर्चित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में फरार चल रहे एक और बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस गिरफ्तारी से इस हाईप्रोफाइल लूटकांड के पर्दाफाश की दिशा में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के विद्दूपर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी रामा सिंह के पुत्र धर्मनाथ सिंह उर्फ धरमा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बीती रात उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने धरमा के पास से भारी मात्रा में लूटे गए आभूषण और कैश भी बरामद किया। पुलिस ने लगभग 42 लाख रुपये मूल्य के 350 ग्राम सोना और दो लाख रुपये नकद जब्त किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

 

पढे़ं: घर में अकेले थे दोनों…शाम पंखे से झूलते मिले नाबालिग प्रेमी-युगल; पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 7 मई को शहर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में करीब 10 करोड़ रुपये के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद की सनसनीखेज लूट हुई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।

इस लूटकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक एक दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, धरमा सिंह की गिरफ्तारी और बरामद सामान से केस और अधिक मजबूत हो गया है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed