{"_id":"65c8d5c9abe711c1de01d3dd","slug":"samastipur-auto-filled-with-devotees-returning-after-shiv-charcha-overturns-10-women-injured-5-critical-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: शिव चर्चा सुनकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा; 10 महिलाएं घायल, पांच की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: शिव चर्चा सुनकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा; 10 महिलाएं घायल, पांच की हालत नाजुक
Sun, 11 Feb 2024 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 11 Feb 2024 07:42 PM IST
सार
Samastipur Hindi News: विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि ऑटो पलटने से सभी लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। शेष का इलाज विभूतिपुर में चल रहा है। घटना के बाद ऑटो को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव के पास रविवार को शिव गुरु परिचर्चा सुनकर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 10 महिलाएं जख्मी हो गईं। इनमें से पांच लोगों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी लोगों का इलाज विभूतिपुर में चल रहा है। ऑटो विभूतिपुर के वीरसैया से साख मोहन गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल लोगों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही साखमोहन गांव निवासी सुरेश पासवान की पत्नी दुलारी देवी के अलावा साखमोहन गांव की ही प्रमिला देवी, निर्मला देवी, उषा देवी, चंपा देवी, गंगिया देवी, अनीता देवी, विमला देवी, बबिता देवी, और धोबी देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक के पास वीरसैया गांव में रविवार को शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया था। साखमोहन गांव से बड़ी संख्या में लोग इस शिव गुरु परिचर्चा में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। करीब दो बजे शिव गुरु परिचर्चा खत्म होने के बाद साखमोहन निवासी 10 महिलाएं एक ऑटो में सवार होकर वापस गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कापन गांव के पास एक युवक को बचाने की कोशिश में ऑटो असंतुलित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस घटना में ऑटो में बैठीं सभी महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी पांच महिलाओं में प्रमिला देवी, निर्मला देवी, उषा देवी, चंपा देवी और दुलारी देवी को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। जबकि शेष का इलाज विभूतिपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि ऑटो पलटने से सभी लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। शेष का इलाज विभूतिपुर में चल रहा है। घटना के बाद ऑटो को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।