फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   RJD candidate Alok Mehta's bodyguard's pistol goes missing

Bihar News: राजद उम्मीदवार आलोक मेहता के बॉडीगार्ड की पिस्टल हुई गायब, थाने में दिया गया आवेदन

Thu, 18 Apr 2024 11:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

Bihar News: उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के बॉडीगार्ड की पिस्टल मेले में से गायब हो गई। पुलिस की एक टीम लगातार पिस्तौल की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक पिस्तौल बरामद करने में पुलिस सफल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
RJD candidate Alok Mehta's bodyguard's pistol goes missing
बॉडीगार्ड की पिस्टल हुई गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय मेले में उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के बॉडीगार्ड की पिस्टल मेले में से गायब हो गई। घटना को लेकर बॉडीगार्ड सुमन द्वारा भलाई थाने में एक आवेदन दिया गया है। सिपाही की पिस्टल गायब होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस की एक टीम लगातार पिस्तौल की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक पिस्तौल बरामद करने में पुलिस सफल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार की देर शाम राजकीय मेले में एक साथ पूजा-अर्चना करने पूर्व आलोक मेहता और मुकेश साहनी पहुंचे थे। भीड़ अत्यधिक होने के कारण अंगरक्षक पूर्व मंत्री की सुरक्षा में जुटे हुए थे। इसी दौरान आलोक मेहता के अंगरक्षक सुमन कुमार के सरकारी पिस्टल को किसी ने चुरा लिया। पिस्टल चोरी होने की जानकारी उसे काफी देर बाद मिली, इसके बाद सिपाही सुमन द्वारा मामले की जानकारी भलाई थाना को दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
हलई थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के बॉडीगार्ड सुमन कुमार द्वारा पिस्टल गायब होने को लेकर एक आवेदन थाने में दिया गया है। आवेदन की जांच की जा रही है। पिस्तौल की बारामती की को लेकर भलाई के अलावा अन्य थाने की पुलिस भी जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed