फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Ragging controversy in Darbhanga Polytechnic: Student injured in fight, undergoing treatment at DMCH

दरभंगा पॉलिटेक्निक में रैगिंग विवाद: मारपीट में छात्र घायल, डीएमसीएच में चल रहा इलाज; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Aug 2025 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Aug 2025 07:46 PM IST
सार

Bihar: परिजनों के कॉलेज पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान छात्र मनीष कुमार को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Ragging controversy in Darbhanga Polytechnic: Student injured in fight, undergoing treatment at DMCH
रैगिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग को लेकर बुधवार को विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और हंगामा शांत कराया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र ने आरोप लगाया कि कॉलेज के तीन सीनियर छात्र जूनियरों से प्रणाम करने और झुककर चलने की जबरन मांग करते थे। बुधवार को जब उसने प्रणाम करने से इनकार किया, तो सीनियर छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

परिजनों के कॉलेज पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान छात्र मनीष कुमार को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कॉलेज गार्ड सुमन पासवान ने बताया कि सेकंड और थर्ड सेमेस्टर के छात्रों ने पहले एक छात्र को पीटा था। इसके बाद कॉलेज पहुँचे परिजनों ने भी हंगामा किया और धक्का-मुक्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: किशनगंज में राजद को बड़ा झटका: जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक कमरुल होदा ने दिया इस्तीफा, AIMIM से बने थे विधायक

वहीं, छात्र आदित्य कुमार के पिता किशोर झा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि वे केवल बच्चों को समझाने कॉलेज गए थे, लेकिन उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने कॉलेज पहुँचकर स्थिति को शांत किया है। फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed