Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Nephew fed poison to pregnant aunt, accused absconding, know what is the whole matter

Bihar News: गर्भवती बुआ को भतीजे ने खिलाया जहर, आरोपी फरार, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 07 Sep 2025 12:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 12:54 PM IST
सार

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में एक भतीजे ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी गर्भवती बुआ को जहर देकर हत्या कर दी। मृतका की भाभी फूलो देवी ने आरोपी विदेशी कुमार महतो और उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
 

विज्ञापन
Nephew fed poison to pregnant aunt, accused absconding, know what is the whole matter
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने प्रेम प्रसंग में अपनी गर्भवती बुआ को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की भाभी फूलो देवी ने कमतौल थाना में आरोपी विदेशी कुमार महतो और उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भाभी ने आरोप लगाया है कि मृतका के प्रेमी ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार भी तुरंत करवा दिया। डीएसपी सदर 2 शुभेद्र सुमन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और आरोपी प्रेमी सहित पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। भाभी फूलो देवी ने बताया कि उनकी ननद विभा पिछले एक साल से विदेशी कुमार महतो के साथ प्रेम संबंध में थी। दोनों के रिश्ते में बुआ-भतीजा का संबंध था। कुछ समय पहले विभा अपने मायके गई थी, इसी दौरान आरोपी चेन्नई से गांव आया और उनके घर आने-जाने लगा। इस दौरान विभा गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


फूलो देवी ने बताया कि 22 अगस्त की रात आरोपी ने विभा को गर्भपात कराने की दवा दी, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी ने उसे सल्फास खिला दिया। तबियत बिगड़ने पर विभा को डीएमसीच में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विभा ने बताया कि उसने दवा आरोपी से ली थी और इसी के बाद उसकी हालत खराब हुई। 23 अगस्त को विभा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; पुलिस जांच में जुटी

भाभी ने आरोप लगाया कि विभा की मौत के बाद आरोपी और उसके परिवार वालों ने जबरदस्ती शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद 26 अगस्त को मृतका के परिवार ने गांव में पंचायत बुलाई, जिसमें डेढ़ लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने की पेशकश की गई। 27 अगस्त को कमतौल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जबकि आरोपी ने 28 अगस्त को पंचायत में अपने जुर्म को कबूल किया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 103(i), हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत दर्ज की गई है। आरोपी और उसके परिवार के अन्य सदस्य अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed