फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   MLA Rajesh Kumar controversial statement on Sant Ravidas Jayanti in Samastipur

जो घूस मांगे उसकी जूते से पिटाई करें और मुझे भी बुलाएं: BJP MLA बोले- संत रविदास के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि

Fri, 14 Feb 2025 03:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

MLA Rajesh Kumar controversial statement: बीजेपी विधायक राजेश कुमार ने कहा, जो भी घूस मांगे उसकी जूते से पिटाई करें और मुझे भी बुलाएं। गुरुवार को राजेश कुमार संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
MLA Rajesh Kumar controversial statement on Sant Ravidas Jayanti in Samastipur
बीजेपी विधायक राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दोनों आवास योजना में नाम जोड़ने का काम चल रहा है। गांव में दलाल से लेकर सरकारी मुलाजिम 1500 से 2000 रुपये घूस मांग रहे हैं। जो भी लोग घूस मांगें उनकी जूते से पिटाई करें और मुझे भी बुलाओ। संत रविदास जी के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त बातें मोहिउद्दीन नगर से भाजपा के विधायक राजेश कुमार ने संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से वह विधायक बने हैं, प्रखंड और अनुमंडल कार्यालय से मुरेठा वालों की बैठकी को खत्म की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों लगातार इस तरह की शिकायत मिल रही है। लोगों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जगह-जगह दलाल घूम रहे हैं। गरीब लोगों को ठगा जा रहा है। पीएम आवास दिलाने के लिए 1500-2000 रुपये की मांग की जा रही है। ऐसी स्थिति में दलालों की पिटाई होनी चाहिए। गरीबों को किसी भी योजनाओं में काम करने के लिए एक भी पैसा नहीं देना है। अगर कोई पैसा मांगता है तो उनके पास शिकायत करें, वह बीडीओ-एसडीओ और जरूरत पड़ी तो डीएम से भी इस मुद्दे पर बात कर पैसा मांगने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


मैंने अधिकारी नहीं पैसा मांगने वालों की जूते से पिटाई की बात की : विधायक 
इस बाबत जब विधायक राजेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी अधिकारी की बात नहीं की है, दलालों की बात की है। जो पीएम आवास में नाम जुड़वाने के नाम पर पैसा मांगते हैं। ऐसे लोगों पर सीधी कार्रवाई करते हुए उनकी पिटाई की बात की है और कहा है कि उसे जूते से पीटो और मुझे भी बुलाओ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि सबको भोजन सबको आवास मिले तो भोजन की व्यवस्था सरकार कर रही है। फ्री में अनाज मिल रहा है, अब आवास दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में अगर कोई दलाली मांगता है तो उसकी जूते से पिटाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा विधायक ने भी घूस मांगने वाले सरकारी मुलाजिम और दलालों की डंडे से पिटाई कर पीठ फाड़ देने की बात कही थी। यहां बता दें कि पिछले दिनों मोहिउद्दीन नगर के एक सभा में विभूतिपुर से सीपीएम के विधायक अजय कुमार ने इंदिरा आवास में नाम जोड़ने के नाम पर वसूली करने वाले सरकारी मुलाजिम और दलालों की डंडे से पिटाई कर पीठ फाड़ देने की बात कही थी। उक्त बातें कहते हुए उन्होंने साफतौर पर कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी कार्रवाई करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed