फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhubani police recovered a youth missing for 2 years from Jaynagar railway station in madhubani Bihar news

बिहार: दो साल से लापता युवक जयनगर रेलवे स्टेशन से मिला, मधुबनी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sat, 03 Oct 2026 08:32 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 08:32 PM IST
सार

मधुबनी की बासोपट्टी थाना पुलिस ने दो वर्षों से लापता जमुई जिले के युवक को जयनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने उसकी देखभाल कर परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक सत्यापन के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Madhubani police recovered a youth missing for 2 years from Jaynagar railway station in madhubani Bihar news
दो साल से लापता युवक जयनगर रेलवे स्टेशन से मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बासोपट्टी थाना पुलिस ने करीब दो वर्षों से लापता चल रहे एक युवक को जयनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक जमुई जिले का रहने वाला है और दो वर्ष पूर्व लापता हो गया था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक जयनगर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे पटरी के पास घूमता हुआ मिला। उसकी स्थिति और हुलिया काफी अस्त-व्यस्त था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बासोपट्टी थाना पुलिस युवक को थाने लेकर पहुंची। बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि युवक जमुई जिले से करीब दो वर्ष पूर्व लापता हुआ था। उसके परिजनों ने उसकी तलाश की थी और थाने में भी आवेदन दिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने युवक को थाना लाकर उसकी दाढ़ी और बाल कटवाए, खाना खिलाया और नए कपड़े पहनाए। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने जमुई पुलिस से संपर्क कर युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन बासोपट्टी थाना पहुंचे। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। इससे पहले भी मधुबनी के झंझारपुर क्षेत्र से जुड़ा ऐसा ही एक मामला सामने आया था। करीब 21 वर्ष पूर्व महेशपुर गांव के रमाशंकर भटककर ग्वालियर पहुंच गए थे। वहां ग्वालियर के डीएसपी से उनकी मुलाकात हुई थी।

ग्वालियर के डीएसपी ने रमाशंकर का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसके बाद उनके परिजनों को जानकारी मिली और वे ग्वालियर पहुंचे। परिजन उन्हें अपने साथ गांव लेकर आए। गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया था। इन घटनाओं में पुलिस की पहल से लंबे समय से लापता लोगों के परिजनों तक सूचना पहुंचने और उन्हें वापस घर लाने में मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed