फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Madhubani News: SSB caught youth fleeing to Nepal with his minor girlfriend, he was planning to marry her

Love Affair: नाबालिग प्रेमिका संग नेपाल भाग रहे युवक को SSB ने बॉर्डर पर पकड़ा, शादी की थी योजना; जानें मामला

Wed, 25 Dec 2024 05:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Dec 2024 05:43 PM IST
सार

Madhubani News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने एक लड़का-लड़की को सीमा पार करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि लड़की नाबालिग पाई गई, जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Madhubani News: SSB caught youth fleeing to Nepal with his minor girlfriend, he was planning to marry her
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी और नाबालिग प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने नेपाल जा रहे एक युवक और नाबालिग लड़की को पकड़ लिया। युवक को सीमा चौकी पर सघन जांच के दौरान रोका गया। उसने लड़की के साथ नेपाल में शादी करने की योजना बनाई थी। यह मामला हरलाखी थाना क्षेत्र का है और लड़की की उम्र 15 वर्ष पाई गई।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, एसएसबी की 48वीं वाहिनी के आसूचना विभाग को सूचना मिली थी कि एक युवक नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाकर शादी करने की फिराक में है। इस पर 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के निर्देशानुसार बहाय सीमा चौकी पिपरौन के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

 
सीमा पर रोके गए युगल
जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2024 को दोपहर करीब 12:15 बजे, एक लड़का और लड़की सीमा पार करते हुए नजर आए। जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। लड़के ने अपना नाम अभिषेक कुमार (24) बताया, जो दरभंगा जिले के हनुमानगंज (मिश्रटोला) का रहने वाला है। लड़की ने भी अपना पता दरभंगा जिला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लड़की निकली नाबालिग
जब उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो लड़की के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। शक होने पर एसएसबी ने गहन पूछताछ की और लड़की के घर संपर्क कर उसका आधार कार्ड मंगवाया। दस्तावेजों की जांच में लड़की की उम्र 15 वर्ष पाई गई।
 
नेपाल में शादी की योजना
पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि दोनों घर से भागकर नेपाल जा रहे थे, जहां वे शादी करना चाहते थे। लड़की के नाबालिग होने के चलते यह स्पष्ट था कि युवक कानून का उल्लंघन कर रहा था। एसएसबी ने कार्रवाई के बाद दोनों को हरलाखी थाना को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

 
एसएसबी की सतर्कता से टली यह घटना
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों की सतर्कता के चलते यह घटना टल गई। कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी ने जवानों की इस कार्रवाई की सराहना की और इसे सुरक्षा तंत्र की बड़ी सफलता बताया। मामला फिलहाल पुलिस के अधीन है। वहीं, लड़की के नाबालिग होने के कारण युवक पर कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed