Bihar: अपराधियों ने पहले युवक को पीटकर हाथ-पैर तोड़े, फिर खेत में फेंककर दागी कई गोलियां, वारदात से मची दहशत
Madhubani News: मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने पहले एक युवक को मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ दिए। फिर खेत में फेंककर उस पर कई गोलियां दाग दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला, जब शुक्रवार को सुबह-सुबह नाजिरपुर गांव गोलियों की आवाज से दहल उठा। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और फिर खेत में फेंक कर कई राउंड गोलियां बरसा दीं। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar News : मुस्लिम नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी; कल दो के बाद अब कितने नाम जुड़ गए?
खेत में फेंक युवक पर दागी गोलियां, हालत गंभीर
घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर मारर गांव निवासी दिवंगत प्रेम चौधरी के पुत्र 23 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने राहुल को मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में खेत में फेंका और उसके बाद लगातार गोलियां बरसाईं। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं।
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव
गोलियों की आवाज से पूरा नाजिरपुर गांव थर्रा उठा। ग्रामीणों ने जब खेत में युवक को घायल अवस्था में देखा तो घटना की सूचना रहिका थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल युवक को मधुबनी सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए राहुल को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।
रहिका थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
इस वारदात के बाद एक बार फिर रहिका थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार कई आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा एमएलसी ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में किया हंगामा, कुलसचिव को दी यह धमकी; जानें पूरा मामला
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए रहिका थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आसपास के इलाकों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, जिले के अन्य थानों की पुलिस भी अपराधियों की खोज में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद कर मामले की जांच तेज कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.