Bihar News: लोजपा नेता की तेज रफ्तार थार से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज स्थित तुरहा दलान के पास लोजपा (रामविलास) नेता की तेज रफ्तार थार ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां लोजपा (रामविलास) नेता की थार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा लहेरियागंज स्थित तुरहा दलान के पास हुआ। मृतक की पहचान जितेंद्र शाह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मधुबनी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लोजपा नेता की थार से कुचलने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।
पढ़ें; वीजा और टिकट लेकर जा रहा था विदेश, मुंबई एयरपोर्ट से बैरंग लौटा युवक; वजह ने किया बड़े खेल का खुलासा
पुलिस ने मामले में आरोपी लोजपा (रामविलास) नेता पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है और हादसे में शामिल थार वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र शाह एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। खाना खाकर वह घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही थार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।