{"_id":"67ceb6f565d9a536330a6042","slug":"jungle-raj-of-criminals-during-lalus-rule-there-is-a-jungle-raj-of-officials-during-nitish-kumars-rule-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-2711591-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: PK का तंज, बोले- लालू राज में अपराधियों का जंगलराज था, नीतीश राज में चल रहा है अधिकारियों का जंगलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: PK का तंज, बोले- लालू राज में अपराधियों का जंगलराज था, नीतीश राज में चल रहा है अधिकारियों का जंगलराज
Mon, 10 Mar 2025 04:52 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 04:52 PM IST
सार
Darbhanga News: जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू राज में अपराधी गन लगाकर रात में लूटा करते थे। जबकि नीतीश कुमार की राज में अधिकारी दिन में गन लगाकर लूटते हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब होते जनसुराज अभियान के नेता प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दरभंगा के दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार के शासन में कोई फर्क नहीं है। दोनों ही शासनकाल में आम जनता का शोषण हुआ है, बस किरदार बदल गए हैं।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने तंज कसा कि लालू राज में अपराधी रात को बंदूक सटाकर लोगों को लूटते थे, अब नीतीश राज में अधिकारी दिन में कलम और गन दोनों से लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो अपराध पहले अपराधी करते थे, अब वही कार्य प्रशासन के लोग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज बिहार में अधिकारियों का जंगलराज कायम है।
विज्ञापन
‘जनता दोनों से परेशान, बदलाव तय’
प्रशांत किशोर ने कहा कि हम दो साल से गांव-गांव घूम रहे हैं। हर गांव में यही सुनने को मिलता है कि जनता लालू और नीतीश दोनों से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में अपराधियों की सत्ता थी, आज नीतीश कुमार के शासन में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। दोनों ही कालखंड में जनता की हालत बदतर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अब किसी भी हालत में दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे, क्योंकि जनता अब उनके राज से पूरी तरह ऊब चुकी है।
‘छह महीने में तय होगा बिहार का नया नेतृत्व’
प्रशांत किशोर ने भविष्य की राजनीति को लेकर कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार को एक नई दिशा और नया नेतृत्व मिले। उन्होंने कहा कि छह महीने बाद जब चुनाव होंगे, तब साफ हो जाएगा कि बिहार की जनता किसे नेतृत्व सौंपती है। लेकिन इतना तय है कि अब पुराने चेहरों को जनता स्वीकार नहीं करेगी।
प्रशांत किशोर की इस बयानबाजी ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। एक तरफ जहां वे जनसुराज के जरिए नई राजनीतिक धारा की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब देखना यह है कि जनता उनकी इस बात को कितना स्वीकार करती है और बिहार की राजनीति किस करवट लेती है।
तेजस्वी यादव पर भी किया हमला
जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह मुस्लिमों को डरा धमका कर वोट लिया करते हैं। जिस दिन राजद के हाथ से मुस्लिमों का वोट निकल जाएगा उस राजद का वजूद समाप्त हो जाएगा। पीके ने डोमिसाइल नीति को लागू करने पर कहा कि जब वह सरकार में हुआ करते थे, तब क्यों नहीं डोमिसाइल नीति लागू की थी। सरकार ने शिक्षा के लिए बजट का प्रवधान किया है, उससे बेहतर शिक्षा नहीं दी जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए की तरफ ने मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार होंगे तो गठबंधन का चेहरा लालू के बेटे होंगे। बिहार में जंगलराज नाम का इस्तेमाल कोई हमने किया है, यह कोर्ट ने बिहार के हालात को देखकर कहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा से अलग होकर चुनाव नहीं लड़ सकते है।