फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Judge's wife shot: Did dowry dispute lead to murder Bihar Samastipur Crime News

Bihar News: जज की पत्नी को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात, दहेज विवाद का आरोप; पीड़िता की स्थिति चिंताजनक

Sun, 18 Jan 2026 04:42 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 04:42 PM IST
सार

झारखंड के गोड्डा जिले में समस्तीपुर सिविल कोर्ट के एक न्यायिक पदाधिकारी की पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Judge's wife shot: Did dowry dispute lead to murder Bihar Samastipur Crime News
पुलिस सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है, पीड़िता का इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी ग्राम के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। समस्तीपुर सिविल कोर्ट में पदस्थापित एक न्यायिक पदाधिकारी की पत्नी वंदना कुमारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल वंदना कुमारी को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में वंदना कुमारी ने अपने भैसुर सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के इरादे से गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में गोड्डा जिले के हनवारा निवासी संतोष कुमार शाह से हुई थी। शादी के समय उनके पति भागलपुर में एक कोचिंग संस्थान का संचालन करते थे। वंदना ने आरोप लगाया कि उसी दौरान उनके पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदना कुमारी ने जानें क्या बताया?
वंदना कुमारी के अनुसार, बाद में उनके पति का चयन न्यायिक सेवा में हुआ और उनकी पहली पोस्टिंग बिक्रमगंज में हुई। वर्तमान में वे समस्तीपुर सिविल कोर्ट में न्यायिक पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वंदना ने आरोप लगाया कि पति के नौकरी में चयन के बाद ससुराल पक्ष द्वारा 15 लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी, जिससे पारिवारिक विवाद और तनाव बढ़ गया।



ये भी पढ़ें- Bihar News: जन्मदिन से पहले मातम, तालाब में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत; मां ने जताई हत्या की आशंका

वंदना का कहना है कि इसी विवाद के चलते ससुराल वालों ने हत्या की नीयत से उन पर गोली चलाई। आरोप है कि उन पर तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दो गोलियां उन्हें लगीं। एक गोली उनके मुंह में और दूसरी पीठ में लगी है, जबकि पीठ में लगी गोली अब तक फंसी हुई बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed