फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Holi 2024: Chhata Holi of Dhamon celebrated with enthusiasm in Samastipur is famous in country

Holi 2024: समस्तीपुर में होली की अनोखी परंपरा, उल्लास के साथ मनाई जाने वाली धमौन की छाता होली देश में विख्यात

Mon, 25 Mar 2024 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Mar 2024 03:01 PM IST
सार

Samastipur News: परंपराओं का निर्वहन उल्लासपूर्वक किया जाए तो उत्सव बन जाता है। समस्तीपुर में ऐसा ही उत्सव मनाया जाता है धमौन की छाता होली। धमौन में जहां एक बड़ी छतरी के नीचे लोग एकरंग हो जाते हैं।
 

विज्ञापन
Holi 2024: Chhata Holi of Dhamon celebrated with enthusiasm in Samastipur is famous in country
छाता होली के लिए तैयार की गईं छतरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में बाबा निरंजन स्थान के लिए विख्यात पटोरी के धमौन की छाता होली की बरसाने और वृंदावन की तरह खासियत है। यहां जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग इसके साक्षी बनते हैं। बांस की छतरी इतनी बड़ी होती है कि इसके नीचे दो दर्जन लोग खड़े होकर होली गा सकते हैं। गांव में जितनी टोली, उतनी छतरी। सबसे अच्छी छतरी को लेकर प्रतिस्पर्धा भी होती है। धमौन में होली के लिए छतरी बन कर तैयार हो चुकी है। जहां लोग तीसरे पहर से होली के रंग में सराबोर होंगे।

विज्ञापन

 
एक महीना पहले से शुरू हो जाती है तैयारी
शाहपुर पटोरी अनुमंडल के धमौन का नाम धौम्य ऋषि के नाम पर पड़ा है। छतरी होली की परंपरा भी प्राचीन काल से है। करीब एक महीने पहले से चलने वाली तैयारी का होली के दिन प्रदर्शन होता है। एक छतरी बनाने में कम से कम पांच हजार का खर्च आता है। आकर्षक बनाने के लिए रंगीन कागज, थर्मोकोल, घंटी और डिजाइनर पेपर का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

 
‘सौ वर्ष से पहले का है इतिहास’
ऐसे आंकड़े तो उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कुछ बुजुर्गों का कहना है कि यह होली लगभग सौ वर्ष पूर्व से मनाई जाती रही है। कुछ का यह भी कहना है कि इस प्रकार की होली 16वीं शताब्दी से मनाई जा रही है। किंतु छतरियों को नया रूप लगभग 1930 में दिया गया। उस समय पहली सुसज्जित छतरी नबुदी राय के घर से निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसे मनाई जाती है धमौन में होली
होली की सुबह छतरियों के साथ ग्रामीण अपने कुल देवता स्वामी निरंजन मंदिर में एकत्र होकर अबीर-गुलाल चढ़ाते हैं। वहां 'धम्मर' और 'फाग' गाते हैं। मंदिर परिसर में छतरी मिलन होता है। छतरियों को कलाबाजी के साथ घुमाया जाता है। घंटियों से पूरा इलाका गूंज उठता है। इसके बाद यह शोभायात्रा के रूप में परिवर्तित होकर खाते-पीते घर-घर पहुंचती है। देर शाम झांकियां महादेव स्थान पहुंचती हैं। वहां लोग मध्य रात्रि के बाद चैता गाते हुए होली का समापन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed