फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four smugglers arrested with deer and leopard skins, Darbhanga news

Bihar Crime: हिरण और तेंदुए की खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा; चार आरोपी हिरासत में

Sun, 18 Jan 2026 11:11 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 11:11 AM IST
सार

Bihar: दरभंगा में वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव खाल तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो हिरण और एक तेंदुए की खाल बरामद की गई है।

विज्ञापन
Four smugglers arrested with deer and leopard skins, Darbhanga news
वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन प्रमंडल की केंद्रीय टीम की सूचना और निशानदेही पर स्थानीय वन विभाग की टीम ने वन्यजीव खाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से दो हिरण और एक तेंदुए की खाल बरामद की गई है।

विज्ञापन

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिका निवासी स्व. अरुण कुमार झा के पुत्र अजय कुमार झा उर्फ बबलू, झंझारपुर के दक्षिण बेहट गांव निवासी स्व. राम नारायण झा के पुत्र पंकज कुमार झा, मुजफ्फरपुर जिले के राहुल नगर गांव निवासी स्व. यदुनंदन प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार तथा पूर्वी चंपारण जिले के फेनारा थाना क्षेत्र के कुम्हरार गांव निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें;  सीट को लेकर गोल्डन टेंपल मेल में विवाद, दो युवकों ने एक यात्री को बुरी तरह पीटा; आरपीएफ ने किया गिरफ्तार    

विज्ञापन
विज्ञापन

वन प्रमंडल पदाधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से वन्यजीवों की खाल की तस्करी में संलिप्त था। केंद्रीय टीम कई दिनों से इस नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थी। गहन सत्यापन और पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद स्थानीय वन विभाग के सहयोग से छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed