{"_id":"67c96d9576266604c600551b","slug":"former-ward-councillor-s-son-shot-in-broad-daylight-in-madhubani-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को मारी गोली, SP कार्यालय से आधा किलोमीटर दूरी पर घटी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दिनदहाड़े पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को मारी गोली, SP कार्यालय से आधा किलोमीटर दूरी पर घटी घटना
Thu, 06 Mar 2025 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 06 Mar 2025 03:10 PM IST
सार
Madhubani: एसपी ऑफिस से महज आधा किमी की दूरी पर त हमलावरों ने पूर्व वार्ड पार्षद और समाजसेवी कैलाश शाह के बेटे अजीत गुप्ता को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी जिले में अपराध बेलगाम होता जा रहा है। डकैती, लूट, हत्या और फायरिंग की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एसपी कार्यालय से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बस स्टैंड पर चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
घटना मधुबनी बस स्टैंड की है, जहां अज्ञात हमलावरों ने पूर्व वार्ड पार्षद और समाजसेवी कैलाश शाह के बेटे अजीत गुप्ता को गोली मार दी। घायल अजीत गुप्ता को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल, मधुबनी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया।
वार्ड पार्षद पर गोली मारने का आरोप
घायल युवक अजीत गुप्ता ने वार्ड पार्षद आशीष झा पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एसपी कार्यालय के पास हुई इस गोलीबारी से मधुबनी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी जिले में कई गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। हरलाखी और फुलपरास थाना क्षेत्रों में भी हाल ही में ऐसी घटनाएं हुई थीं, जिनमें एक युवक की मौत हो गई थी। नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।